Pal Pal India

दिव्यांग बच्चों की मुस्कान के नाम किया जगदीश चोपड़ा ने अपना जन्मदिन

 दिशा के विशेष बच्चों के बीच बांटी खुशियां, बच्चों ने हर्षध्वनि के साथ दी जन्मदिन की बधाई
 
  दिव्यांग बच्चों की मुस्कान के नाम किया जगदीश चोपड़ा ने अपना जन्मदिन

 सिरसा, 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने अपना जन्मदिन नगर की स्वयंसेवी संस्था दिशा के दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। चोपड़ा ने बच्चों को मिठाई, फल एवं बिस्किट वितरित किए और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया। कार्यक्रम का भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब दिशा के विशेष बच्चों ने सामूहिक हर्षध्वनि के साथ जगदीश चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों के इस स्नेह से चोपड़ा अभिभूत नजर आए। उल्लेखनीय है कि चोपड़ा लंबे समय से दिशा संस्था के दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए सहयोग प्रदान करते रहे हैं। इस अवसर पर पल-पल के प्रधान संपादक सुरेंद्र भाटिया, भाजपा युवा नेता अमन चोपड़ा तथा सोनिका चोपड़ा ने भी बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें फल व बिस्किट वितरित किए। कार्यक्रम में दिशा की प्राचार्य नीरज, मधुबाला, सुमित कुमार एवं नीलम भाटिया भी उपस्थित रहे। बच्चों की मुस्कान और स्नेह ने इस जन्मदिन समारोह को विशेष बना दिया।