किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो ने सौंपा ज्ञापन

सिरसा 10 अक्टूबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता के चलते किसान समाज स्वयं को पूरी तरह से हाशिए पर मान रहा है क्योंकि सरकार उनकी उपज के प्रति पूरी तरह उन्हें उपेक्षित कर रही है। वे शनिवार को ऐलनाबाद अनाजमंडी में धान व बाजरा की फसल के निरीक्षण के उपरांत उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में मंडियों में किसानों को उनकी उपज के भाव व उचित सहुलियतें नहीं दी जा रही है जिसके चलते फैक्टरी संचालक किसानों की धान उपज औने पौने दामों में खरीदकर उनकी आर्थिक स्थिति को पहले से भी कमजोर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो आरंभ से ही शोषित व पीडि़त किसानों के पक्ष में है और भविष्य में भी उनके हितों के लिए सदैव सडक़ से विधानसभा तक संघर्ष करेगी। बाद में उन्होंने पार्टी की ओर से ऐलनाबाद की एसडीएम सुश्री अदिति सिंघानिया के माध्यम से महामहिम राज्यपाल हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की धान व बाजरा खरीद से जुड़ी गंभीर समस्याओं के समाधान तथा किसानों को उनकी फसल का उचित एवं सुनिश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की मांग रखी। इनेलो जिलायध्क्ष जसवीर सिंह जस्सा ने पुरजोर कहा कि
किसान के हक और उसकी मेहनत की कमाई से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। इनेलो किसानों की आवाज़ बनकर हर मंच पर मजबूती से खड़ी है और खड़ी रहेगी। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में इनेलो हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, प्रकाश सिहाग, सुरेश रोड, डॉ. विनोद गोदारा, जयसिंह गोरा, चंद्रशेखर शर्मा, ओम पारीक, सुरेंद्र सिद्धु, सतबीर सिहाग, गुरदीप सिंह, प्रकाश बाना, सोहन सिहाग सरपंच, सुरेश खारीसुरेरां, रोहतक बेहरवाला, गौरव डोडा व आनंद सिहाग आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

