नूंह रैली की तैयारियों की समीक्षा की इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि आगामी 27 सितंबर की नूंह में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं और सिरसावासी इस रैली में भाग लेने के लिए बेताब हैं। वे गुरुवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में पार्टी के सभी हलकाध्यक्षों व जिला संयोजकों की समीक्षात्मक बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी हलकाध्यक्षों व जिला संयोजकों से रैली कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में फीडबैक लिया और की गई तैयारियों पर संतोष जाहिर किया। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि नूंह रैली अपने पिछले सभी रिकॉर्ड भंग करेगी और इसमें सिरसा जिले की भागेदारी अहम होगी। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इस रैली के बाद हरियाणा का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल जाएगा और लाखों लोग इस रैलीस्थल पर जननायक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ-साथ प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि बेशक सिरसा से नूंह की दूरी अधिक है मगर सिरसावासियों में इस रैली को लेकर गजब का जोश और उत्साह पाया जा रहा है। समीक्षात्मक बैठक में निष्कर्ष निकला कि सिरसा जिले से इस नूंह रैली में 2500 से अधिक छोटे बड़े वाहन जाएंगे जिसमें करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे। बैठक में इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा के अलावा युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली, डबवाली के हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां, रानियां हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, कालांवाली हलकाध्यक्ष जसविंद्र बिंदु, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, ऐलनाबाद के संयोजक महेंद्र बाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर गुरतेज सिंह, सेवानिवृत्त एक्सीएन दुल्लाराम वर्मा, इनेलो खेल प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद रोज, कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मपाल साहुवाला, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुंभाराम आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

