इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने जारी की कर्मचारी प्रकोष्ठ की रानियां कार्यकारिणी
रामकिशन मेहता को सौंपा वरिष्ठ उपप्रधान का दायित्व
Jul 22, 2025, 12:54 IST

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा निरंतर अपने पार्टी संगठन का विस्तार कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला व इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बलवान सिंह दोधवा से विमर्श के बाद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मपाल साहुवाला, हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, सुभाष नैन, धर्मवीर नैन व प्रकोष्ठ के हलकाध्यक्ष रामकरण डूडी की उपस्थिति में इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ की रानियां हलका कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में रामकिशन मेहता को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि हरबंसलाल, पृथ्वी सिंह, शंकरलाल, मुंशीराम को उपप्रधान बनाया गया है वहीं राधाकृष्ण को प्रधान महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार बलविंद्र सिंह रंधावा, जगदीश, युवराज व महेंद्र सिंह को महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। उधर, भगतराम, साहबराम, धर्मपाल, ओमप्रकाश, हरीश कुमार, आत्माराम व राजाराम को सचिव बनाया गया है। वहीं अमर सिंह को कोषाध्यक्ष, बोगड़ाराम को प्रचार सचिव व हरमेश लाल को संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

