Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने जारी की इनेलो पिछड़ा प्रकोष्ठ ऐलनाबाद की हलका कार्यकारिणी

 भानू दड़बाकलां को सौंपा वरिष्ठ उपप्रधान का दायित्व
 
 इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने जारी की इनेलो पिछड़ा प्रकोष्ठ ऐलनाबाद की हलका कार्यकारिणी
पल पल न्यूज: सिरसा, 21 जुलाई। सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने इनेलो परिवार का विस्तार जारी रखा हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला व इनेलो पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयसिंह पंवार से विमर्श के बाद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुंभाराम, हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, ऐलनाबाद संयोजक महेंद्र बाना व ऐलनाबाद हलका प्रकोष्ठ प्रधान जयवीर यादव की उपस्थिति में इनेलो पिछड़ा हलका प्रकोष्ठ ऐलनाबाद की कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में भानू दड़बाकलां को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है वहीं रंजीत, केवल कृष्ण, राधेश्याम, प्रवीण वर्मा को उपप्रधान बनाया गया है जबकि  महावीर को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निरंकार, सतबीर, प्रभुराय, सुखदेव को महासचिव बनाया गया है। वहीं पवन कुमार, सुभाष, विनोद, सोभाराम को सचिव बनाया गया है। महावीर को कोषाध्यक्ष, श्योचंद को प्रचार सचिव, मंगतराम को संगठन सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार भंवरलाल, चंदुराम, जीतराम व अशोक टॉक  को प्रकोष्ठ का सदस्य बनाया गया है।