इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने ली हलका सिरसा के कार्यकर्ताओं की बैठक पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटियां

सिरसा13 सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने आगामी 27 सितंबर को नूंह में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती को लेकर डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में सिरसा हलके के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रैली को लेकर ड्यूटियां लगाई और उन्हें जन जन से संवाद कर उन्हें चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम का न्यौता
देने को कहा। इस दौरान उन्होने कहा कि इनेलो जिला सिरसा की इस नूंह रैली में अहम भूमिका होगी क्योंकि सिरसा हलके से ही हजारों की संख्या में वाहन नूंह पहुंचेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने सदैव शोषित, वंचित वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जिसका लाभ पूरे देश प्रदेश में पात्र वर्गों को मिला। जस्सा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार से हर वर्ग पूरी तरह से त्रस्त है और इससे छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि इस रैली में जहां प्रदेशभर से लाखों लोग चौधरी देवीलाल को नमन करेंगे वहीं दूसरी ओर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाडऩे का संकल्प भी लेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि नूंह रैली में इनेलो जनसंख्या के हिसाब से अपना ही रोहतक में बनाया गया रिकॉर्ड भंग करेगी। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जस्सा को आश्वस्त किया कि वे जन जन के बीच जाकर अधिकाधिक लोगों को इस रैली का आमंत्रण देंगे। बैठक के दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा के अलावा इनेलो सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गिल, इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, प्रदीप मेहता, हंसराज कंबोज, मुख्तयार सिंह, कृष्ण गोदारा, बृजजाल बागड़ी, गुरदेव सिंह, ओम ग्रोवर, साहबराम, सत्यनाराण कुलडिय़ा, मदनलाल व विशाल भाट आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता

