Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने घोषित की इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी

 
 इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने घोषित की इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी
पल पल न्यूज: सिरसा, 12 जुलाई। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला व प्रदेश संयोजक जाहिद खान से विमर्श व जिला संयोजक मलकीत सिंह सरां की उपस्थिति में इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में बसंत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि पूर्व सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच हरमंदर सिंह, गुरजंट सिंह, हरजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, कर्मजीत सिंह, सुखराज रंधावा, गुरप्रीत विर्क, बूटा सिंह, मघी सिंह चहल व मुख्तयार सिंह को उपप्रधान बनाया गया है। इसी प्रकार हरभजन सिंह को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है जबकि गुरमेज सिंह, गुरबख्श सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, मेला सिंह, स्वरजीत सिंह, वीर देवेंद्र सिंह, लखवीर सिंह नंबरदार, गुरतेज सिंह मोहला, मक्खन सिंह, रंजीत सिंह व बलदेव सिंह चीमा को महासचिव बनाया गया है। वहीं गुरदीप सिंह, तेज सिंह, वजीर खान, रंजीत सिंह बराड़, दिलजीत सिंह, समन सिंह, सुखदेव सिंह, जगजीत सिंह, कश्मीर सिंह, जगरूप सिंह, वजीर खान, छिंद्रपाल सरां, जगसीर सिंह, राजू खान, जगीर सिंह संधु, अजमेर सिंह विर्क व संजय खान को सचिव बनाया गया है। सुखमंदर सिंह पूर्व सरपंच को संगठन सचिव,जगसीर सिंह समाग को कोषाध्यक्ष व कवलजीत सिंह को प्रचार सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार बूटा सिंह को सिरसा, देवेंद्र सिंह को ऐलनाबाद, टेहल सिंह को रानियां, परमिंद्र सिंह को डबवाली व गुरजंट सिंह पूर्व सरपंच को कालांवाली का प्रकोष्ठ का हलकाध्यक्ष बनाया गया है।