इनेलो का भरोसा केवल विकास में: कर्ण चौटाला

सिरसा। 19 जुलाई जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो का भरोसा केवल विकास में है और इसी वजह से जिला परिषद के माध्यम से जिले के अनेकानेक गांवों में अब तक ग्रामीणों के हितों में करोड़ों की ग्रांट देकर विकास कार्य करवाए गए हैं। वे रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन गांव बेगू, कंगनपुर, बाजेकां, कंवरपुरा, कुसुंबी, जोधकां, कुक्कड़थाना, मोचीवाला, डिंग, गदली, शेरपुरा, ताजिया व फूलकां में आयोजित ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव शेरपुरा में ग्रामीणों के हितों को समर्पित करीब 60 लाख रुपए की कीमत से बनी आईपीबी गली का उद्घाटन भी किया। साथ ही उपरोक्त गांवों में ग्रामीणों की मांग पर अनुमानित 7 करोड़ रुपए की कीमत से पक्की गलियां बनाने, शैड, शमशान घाट की चारदीवारी व पीने के पानी आदि की उचित व्यवस्था करने की मांग पर शीघ्र ही उन्हें पूरा करवाने का भरोसा दिलाया। जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो शासनकाल में तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने ग्रामीण विकास की अवधारणा को पूरी तरह से आत्मसात करते हुए करोड़ों रुपए की ग्रांट ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाई थी। इनेलो का मकसद जनहित में हर घर तक सुविधाएं पहुंचाने का है और वह इसी कार्य में जुटी है। उल्लेखनीय है कि कर्ण चौटाला जिप चेयरमैन बनने से लेकर अब तक सिरसा विधानसभा क्षेत्र में करीब 11 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के लिए जिला परिषद सिरसा के माध्यम से राशि आंवटित कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की मेवात में आगामी 27 सितंबर को होने वाली जयंती पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज के 25 सितंबर के बड़े आध्यात्मिक कार्यों के चलते ही पार्टी ने इस बार मेवात में आगामी 27 सितंबर को चौधीर देवीलाल जयंती आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर उनके साथ उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, कालांवाली हलकाध्यक्ष जसविंद्र बिंदु, मास्टर गुरतेज सिंह, पार्षद प्रतिनिधि जयवीर शीलू, जसकरण सिंह कंग, रानियां हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, जिला पार्षद राजेंद्र कागदाना, जिला पार्षद राकेश सिंवर, नरेश कुसुंबी व सत्यनारायण कुलडिय़ा आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

