देश का विदेशी मुद्रा भंडार फिर बढ़कर पहुंचा 700 अरब डॉलर के पार
Sep 19, 2025, 20:12 IST

मुंबई, 19 सितंबर विदेश मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 702.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि इस अवधि में मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 587.01 अरब डॉलर हो गईं। देश का स्वर्ण भंडार 2.12 अरब डॉलर बढ़कर 92.42 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई के मुताबिक इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.77 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत की आरक्षित भंडार 90 लाख डॉलर बढ़कर 4.76 अरब डॉलर पहुंच गया।
देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले सितंबर, 2024 के अंत में बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 704.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया था