Pal Pal India

साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत बना पहला देश

पीएम मोदी बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं 
 
साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत बना पहला देश 

बेंगलुरु, 23 अगस्त। भारी उत्साह से लबरेज भारतीयों की उमंगों को बल मिल गया। आज शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

चंद्रयान-3 ने आज शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 कि.मी. का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।

इसरो के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय लग सकता है। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। हमारे कई मिशन पंक्ति में हैं। जल्द सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर काम जारी है।

चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को वर्चुअल बधाई देते हुए कहा- अब चंदा मामा दूर के नहीं। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों को भी अपनी ओर से सफलता के लिए खूब बधाई दी।