Pal Pal India

जगन्नाथ सर्राफ की पुण्य स्मृति में बीपीएमएस का 46 वां निःशुल्क नेत्र व मेडिकल कैंप आज

 
 जगन्नाथ सर्राफ की पुण्य स्मृति में बीपीएमएस का  46 वां निःशुल्क नेत्र व मेडिकल कैंप आज

 दानियों की भूमि भी है छोटी काशी: राजेश चेतन 

भिवानी।17 नवंबर गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर संलग्न प्रमुख समाजसेवी संस्था 
 भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) द्वारा जाने माने समाज सेवी, नई पीढ़ी को व्यवसाय की सफलता का मूलमंत्र सिखाने वाले भिवानी के दिग्गज ज्वेलर स्व. जगन्नाथ सर्राफ की पुण्य स्मृति में बुधवार 18 नवंबर को श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में 46वां निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन स्व. जगन्नाथ सर्राफ के परिवार की ओर से होगा।
 सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले कैंप में वेणु आई इंस्टिट्यूट, दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच व मोतियाबिंद का लैंस वाला ऑपरेशन और दिल्ली के ही राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट के अनुभवी डाक्टरों द्वारा गले के कैंसर, बीपी व शुगर की जांच निःशुल्क की जाएगी। ऑपरेशन वाले मरीजों का आना-जाना, रहना-खाना, चश्मा व 15 दिन की दवाई भी निःशुल्क होगी। निःशुल्क जांच के लिए टोकन सुबह 8:30 बजे से 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर केवल 300 लोगों को दिए जाएंगे।
भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, विख्यात एंकर व अंतराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि छोटी काशी भिवानी दानियों की भूमि भी है। जरूरतमंदों, गरीबों की मदद के लिए यहां के लोगों में दान व अन्य मदद देने की होड़ लग जाती है। इसी कारण बीपीएमएस के निःशुल्क मेडिकल सुविधा देने के मिशन में कभी कोई आर्थिक अवरोध नहीं आया। अब तक आयोजित 45 निःशुल्क शिविरों में हजारों गरीबों, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।
उन्होंने बताया कि भिवानी परिवार मैत्री संघ अपने मिशन को बहुत शीघ्र और विस्तार देने जा रहा है।