Pal Pal India

दूरस्थ शिक्षा के लिए लोगों की पहली पसंद बना इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल

 33,257 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, 27,886 ने किया री-रजिस्ट्रेशन; डॉ. धर्म पाल ने समय पर औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की
 
 दूरस्थ शिक्षा के लिए लोगों की पहली पसंद बना इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल

 करनाल, 03 अक्टूबर  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र करनाल दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की पसंद का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।
नए दाखिलों के लिए अब तक 33,257 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है, जिनमें से 27,929 विद्यार्थियों ने फीस का भुगतान भी कर दिया है।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने शेष 5,326 पंजीकृत विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर शीघ्र फीस का भुगतान कर अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि री-रजिस्ट्रेशन के लिए 27,886 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक फीस जमा कर दी है।
 इग्नू द्वारा नए दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दी गई है, हालांकि यह सुविधा सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों को छोड़कर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी बिना विलंब शुल्क के 07 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई गई है।
विद्यार्थी ₹1,100 विलंब शुल्क के साथ 15 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
डॉ. धर्म पाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करें।
उन्होंने कहा कि इग्नू का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा को अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना है और क्षेत्रीय केंद्र करनाल इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

डॉ. धर्म पाल
क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख