आईएएस संयम अग्रवाल, आईएएस पार्थ गुप्ता, आईआरएस महक मित्तल ने यूपीएससी-2025 में नियुक्त 17 अग्र रत्नों को 'ओपी जिंदल अवार्ड' से नवाजा
May 18, 2026, 14:17 IST

डबवाली 18 मई
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश/चंडीगढ़ द्वारा विश्व विख्यात उद्योगपति, लोकसभा सांसद एवं हरियाणा सरकार में उर्जा मंत्री रहे स्व. ओपी जिंदल द्वारा अपने जीवन काल में अग्रवाल वैश्य समाज के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं गौ सेवा के लिए किए गए प्रशंसनीय कार्यों के मद्देनजर संस्था द्वारा उनकी स्मृति में समय समय पर दिए जाने वाले 'ओपी जिंदल अवार्ड' की श्रृंखला में 6वां वार्षिक ओपी जिंदल अवार्ड एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रिेशन पंजाब, सेक्टर 26 चंडीगढ़ में किया गया।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि पंजाब स्वास्थ्य एजेंसी के सीईओ संयम अग्रवाल आईएएस, खेल विभाग हरियाणा के महानिदेशक पार्थ गुप्ता आईएएस एवं आयकर विभाग चंडीगढ़ सेंट्रल की उपायुक्त महक मित्तल आईआरएस ने यूपीएससी-2025 में नवनियुक्त 17 अग्रवाल वैश्य समाज के अग्र रत्नों को 'ओपी जिंदल अवार्ड' से सम्मानित किया। यूपीएससी-2025 में 38वां रैंक प्राप्त करने वाले दीपांशु जिंदल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन रितिका जिंदल आईएएस एवं बहनोई विजय वर्धन आईएएस की प्रेरणा से यह सफलता प्राप्त की है। आईएएस संयम जिंदल ने संस्था द्वारा समय समय पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए सुरेंद्र सिंगला एवं उनके सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बधाई दी। आईएएस पार्थ गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रमों से समाज को एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने ओपी जिंदल अवार्ड प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्व ओपी जिंदल की स्मृति में संस्था द्वारा प्रारंभ किया गया अवार्ड भी एक सराहनीय कदम है। संस्था के चेयरमैन डा. संजीव गोयल ने बताया कि इस अवार्ड में प्रगति का प्रतीक दौडते हुए घोड़े का चिन्ह, संस्था का पटका, फुलकारी एवं सांसद नवीन जिंदल द्वारा भेजे गए अलग-अलग प्रकार के तिरंगों सहित उपहार राशि के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम संयोजक पवन गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर न्यायमूर्ति एसएन अग्रवाल, न्यायमूर्ति आरके गर्ग, न्यायमूर्ति एलएन मित्तल, रि. आईएएस जेबी गोयल, रि. आईएएस एसएस प्रसाद, रि. आईपीओएस रंजु प्रसाद एवं विख्यात अग्र नेता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष नंद सिंगला की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डबवाली रेजिडेंशियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि शाम लाल गोयल, विनोद जिंदल पप्पी को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रवक्ता सुमेर गर्ग ने बताया कि इस आयोजन में वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ गर्ग, महिला अध्यक्ष डा. कीर्ती गुप्ता, युवा अध्यक्ष डा. साहिल मित्तल, मोहाली जिला अध्यक्ष विनोद गोयल, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों सहित चंडीगढ़ शाखा के प्रतिनिधियों का अहम योगदान रहा।
संस्था के सचिव हरकेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ पर बठिंडा से बेला गुप्ता द्वारा ज्योति प्रज्वलन के साथ भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। रंजु प्रसाद एवं एसएस प्रसाद के सानिध्य में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब गिद्दा, भंगडा एवं देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। डबवाली के युवा गायक अक्षित गर्ग द्वारा पंजाब गीत 'ऐ धरती देश पंजाब की जित्थे वगदे पंज दरया', नीलम गोयल द्वारा 'वे लैदे मैनू मखमल दी पखी घुंघरुआं वाली' प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर चंडीगढ़ के अध्यक्ष डा. जेएल गोयल एवं सचिव एनके अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथिगण एवं अग्र बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया