हिमाचल में दो दिन हीट वेव का अलर्ट, नौ अप्रैल से बरसेंगे बादल
Apr 6, 2025, 14:44 IST

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के मुताबिक छह से आठ अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि छह और सात अप्रैल को कुछ इलाकों में लू चलने के हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए ‘हीट वेव’ की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति विशेषकर मैदानी और शुष्क क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलेगी। नौ अप्रैल से मौसम में परिवर्तन शुरू होगा और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। नौ व 10 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज़ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए पीला अलर्ट जारी किया है।
इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को भी छिटपुट वर्षा और गरज के साथ बादल छाने की संभावना जताई गई है। 12 अप्रैल तक इसी तरह की मौसम गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
रविवार को प्रातः 8:30 बजे रिकॉर्ड किए गए न्यूनतम तापमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुछ क्षेत्रों जैसे ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य के हिल स्टेशनों शिमला और मनाली में भी गर्मी महसुस की जा रही है।
शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह मनाली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024