Pal Pal India

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार

 
वैश्विक स्तर पर खुद को साबित करने के लिए हमें हमेशा नया सीखते रहना है: कुलगुरु प्रो. विजय कुमार
 
  गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार

हिसार, सितम्बर 02,
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा है कि दुनिया तेजी से बदल रही है। वैश्विक स्तर पर खुद को साबित करने के लिए हमें हमेशा नया सीखते रहना है। अपना श्रेष्ठ देना है तथा खुद पर विश्वास रखना है। हम ऐसा कर पाए तो उच्च स्तरीय सफलता निश्चित है। कुलगुरु प्रो. विजय कुमार बुधवार को विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से विशेषज्ञ तकनीकी भूमिका के लिए आॅन-कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए हुए प्रि-प्लेसमेंट चर्चा सत्र को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कुलसचिव डा. विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, प्लेसमेंट निदेशक डा. प्रताप सिंह, सहायक निदेशक डा. आदित्य वीर सिंह तथा इंफोसिस कंपनी के सीनियर प्रेक्टिस लीड शान वत्स व एसोसिएट लीड हर्षदीप सिंह बतरा भी मंच पर उपस्थित रहे।
कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि आज के विद्यार्थी इस देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने ज्ञान व कौशल का समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रयोग करें। चुनौतियों से डरें नहीं, बल्कि उनका सामना करें। सफलता केवल उच्च स्तरीय जॉब प्राप्त करना नहीं, बल्कि सफलता में चरित्र और जीवन मूल्य भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इंफोसिस और गुजविप्रौवि का गहरा संबंध है। पिछले तीन वर्षों में इंफोसिस में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित प्लेसमेंट हासिल की हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में भी 200 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
कुलसचिव डाॅ. विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी भारत के इतिहास की सबसे कौशलयुक्त व ऊर्जावान युवा पीढ़ी है। यह युवा पीढ़ी निश्चित तौर पर देश को विकसित भारत की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राष्ट्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह प्रतिभा को अवसर से कौशल को उद्योग से और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का समय है।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार खुद को तैयार करना होगा तभी वे प्रतिष्ठित प्लेसमेंट हासिल कर पाएंगे।
प्लेसमेंट निदेशक डा. प्रताप सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि इंफोसिस न केवल गुजविप्रौवि के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित प्लेसमेंट का मौका देती है, बल्कि विद्यार्थियों के कौशल विकास में भी सहायता करती है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मुख्य प्लेसमेंट ड्राइव के लिए तैयार करने के लिए साॅफ्टस्किल सब्जेक्ट नॉलेज तथा व्यवहार से संबंधित सभी पहलुओं से अवगत कराया गया। इंफोसिस के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।  
इंफोसिस कंपनी की सीनियर प्रेक्टिस लीड शान वत्स ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि हम आपको जाॅब ऑफर करने नहीं आए, बल्कि हम आपको केरियर ऑफर कर रहे हैं। जाॅब केवल एक लघु अवधि मौका है जबकि केरियर दीर्घ अवधि जीवन यात्रा है। उन्होंने इंफोसिस के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी तथा बताया कि इंफोसिस विश्व की प्रसिद्ध कंपनी है। इस कंपनी में केरियर पाना गौरव की बात है।
शान वत्स ने विद्यार्थियों को उन अलग-अलग भूमिकाओं के बारे में भी बताया जिनके लिए प्लेसमेंट की जाएगी। इनमें सबसे पहले 7.00 लाख रुपये वार्षिक पैकेज वाली डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर (डीएसई) की पोस्ट है, फिर 11.00 लाख रुपये वार्षिक पैकेज वाली स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर (एसपी) (लेवल-1), 16 लाख रुपये वार्षिक पैकेज वाली स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर (एसपी) (लेवल-2) और 21.00 लाख रुपये के पैकेज वाली स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर (एसपी) (लेवल-3) की पोस्ट शामिल हैं।
सहायक निदेशक डा. आदित्यवीर सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्लेसमेंट ड्राइव से संबंधित एक ब्रोशर का विमोचन भी किया गया।