Pal Pal India

गौतम गंभीर ने राजनीति छोडऩे की बात कही

 
  गौतम गंभीर ने राजनीति छोडऩे की बात कही
नई दिल्ली, 2 मार्च। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने से पहले सांसद स्वेच्छा से राजनीतिक जिम्मेदारियां छोडऩा चाहते हैं। 2 मार्च को सुबह पहले दिल्ली ईस्ट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सोशल मीडिया पर राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की बात कही। इसके बाद दोपहर में हजारीबाग (झारखंड) से सांसद जयंत सिन्हा ने भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। फरवरी में जयंत सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार दिया गया था। जयंत अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के बेटे हैं। सिन्हा ने लिखा- मेरा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से निवेदन है कि मुझे चुनावी दायित्वों से मुक्त करें। मैं ग्लोबल क्लाइमेट चेंज से जुड़े भारत और दुनिया में चल रहे काम पर फोकस करना चाहता हूं। मैं पार्टी के इकोनॉमिक और गवर्नेंस से जुड़े काम करता रहूंगा।