Pal Pal India

गुरुग्राम सहित हरियाणा के शहरों में फैली गंदगी, बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर तुरंत समाधान निकाले सरकार: कुमारी सैैलजा

 
 गुरुग्राम सहित हरियाणा के शहरों में फैली गंदगी, बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर तुरंत समाधान निकाले सरकार: कुमारी सैैलजा
 चंडीगढ़, 11 मई।

सिरसा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने गुरुग्राम सहित हरियाणा के विभिन्न शहरों में पिछले कई दिनों से फैले कचरे और सफाई व्यवस्था के चरमराने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सरकार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है जिस शहर में देखों सड़को पर कूडा फैला हुआ है या ढेर लगे हुए है। शहरों में फैली गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, लेकिन सरकार अभी तक संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने में असफल रही है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश के अनेक शहरों में पिछले लगभग 11 दिनों से सफाई कार्य प्रभावित होने के कारण बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के ढेर लग चुके हैं, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि गुरुग्राम जैसे अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले शहर में हजारों टन कचरा सड़कों पर पड़ा होना सरकार और प्रशासन की विफलता को उजागर करता है। भारी टैक्स देने वाले नागरिकों को यदि साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधा भी न मिले, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि शहरों में फैली गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, लेकिन सरकार अभी तक संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने में असफल रही है। सांसद ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी जायज मांगों को लगातार अनदेखा करना उचित नहीं है। ठेका प्रथा, नियमितीकरण, बकाया वेतन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद ही समाधान का। रास्ता होता है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही।

कुमारी सैैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की कि वह तुरंत सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान निकाले ताकि आम जनता को राहत मिल सके और शहरों में सफाई व्यवस्था सामान्य हो। सांसद ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के अधिकारों और जनता के स्वास्थ्य दोनों के प्रति समान संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। कुमारी सैलजा नेे यह भी कहा कि प्रदेश के नागरिक बेहतर शहरी सुविधाओं और जवाबदेह प्रशासन की अपेक्षा रखते हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि वह राजनीतिक प्रचार से ऊपर उठकर जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर प्राथमिकता से कार्य करे।