ऊषा महाना की कलम से ...

एआईएमटीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल ने बताया कि जे. के. टायर्स एवं इंडस्ट्रीज के मैसूर प्लांट के अध्ययन दौरे में शामिल होना हमारे लिए गर्व और अत्यंत प्रसन्नता का विषय रहा। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर वापसी तक कार्यक्रम की हर व्यवस्था बहुत ही सुव्यवस्थित और उत्कृष्ट रही, जिससे यह अनुभव अत्यंत सहज और यादगार बना।
उन्होंने आगे कहा कि यह दौरा ज्ञानवर्धक और अत्यंत उपयोगी रहा। विभिन्न तकनीकी सत्रों के साथ-साथ डॉ. रघुपति सिंघानिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा मैसूर प्लांट विज़िट ने आधुनिक निर्माण प्रक्रियाओं, नई तकनीकों और सख्त गुणवत्ता मानकों को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान किया। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कंपनी विश्वस्तरीय उत्पाद देने के साथ-साथ ग्राहकों की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
डॉ. हरीश सभरवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष - एआईएमटीसी ने डॉ. रघुपति सिंघानिया जी एवं श्री अंशुमान सिंघानिया जी जैसे दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्टता, इन्नोवेशन और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के साथ मजबूत जुड़ाव ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
उन्होंने विशेष रूप से श्री संजीव शर्मा जी, वाईज प्रसिडेंट (फ्लीट & मोबिलिटी सोल्युशंस), जे. के. टायर्स एवं इंडस्ट्रीज, के ‘पर्चेजिंग माइलेज’ - एक नई और अनोखी ओनरशिप योजना - (टायर की कीमत के बजाय उसके प्रदर्शन/माइलेज के आधार पर भुगतान) के नवाचारपूर्ण विचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि “यह पहल ट्रांसपोर्ट उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना में ग्राहक टायर का उपयोग “प्रति किलोमीटर” के आधार पर भुगतान करता है जिससे वह शुरुआती निवेश बचता है और वह केवल उपयोग के अनुसार भुगतान करता है।
इसके साथ ही कंपनी की एक समर्पित इंजीनियर टीम और देशभर में रणनीतिक स्थानों पर सर्विस पिट्स के माध्यम से पूरा आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी सुनिश्चित किया जाता है।
जे.के. टीम ने टायर तकनीक, नई तकनीकी प्रगति और बदलती नियमावली व पर्यावरणीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रिसर्च एवं डेवलपमेंट में लगातार निवेश पर केंद्रित विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किए। इन सभी प्रयासों में ग्राहक की आवश्यकताओं को सबसे प्रमुख स्थान दिया गया। टायर में ट्रैकिंग सिस्टम, जैसे टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टी.पी.एम.एस.), रियल टाइम में टायर का प्रेशर बताता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है। इसके अलावा टायर में शोर (नॉइज़) कम करने जैसी तकनीकी नवाचार भी प्रतिभागियों के लिए काफी लाभदायक रहे।
इस पूरे ज्ञान-विनिमय सत्र का मुख्य आकर्षण यह समझना था कि टायर निर्माण के पीछे कितनी मेहनत और प्रक्रिया होती है—डिजाइन, टेस्टिंग, रिसर्च, प्रोटोटाइप डेवलपमेंट आदि के बाद ही टायर बाजार में आते हैं।
टायरों को अलग-अलग मौसम, सड़क की स्थिति और उपयोग के अनुसार विभिन्न कंपोजिशन में बनाया जाता है। इसके लिए ग्राहक के व्यवसाय और जरूरतों को समझकर ऐसे टायर तैयार किए जाते हैं, जिससे गुणवत्ता और लंबी उम्र बनी रहे|”
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने मैसूरु में आयोजित प्लांट विज़िट एवं नॉलेज शेयरिंग टूर के सफल आयोजन पर श्री संजीव शर्मा जी, श्री वी.के. सिंह, श्री आतिफ जी एवं श्री राजा गोपाल जी सहित पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन दौरे ने न केवल आपसी संबंधों को और मजबूत किया है, बल्कि विचार-विमर्श, सीखने और ज्ञान साझा करने के लिए एक बेहतरीन मंच भी प्रदान किया है।
डॉ. हरीश सभरवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष - एआईएमटीसी ने ट्रांसपोर्ट समुदाय के प्रति जे. के. टायर्स एवं इंडस्ट्रीज के निरंतर सहयोग की भी सराहना की और कहा कि उद्योग की समस्याओं को समझने तथा समाधान हेतु मिलकर कार्य करने का उनका सक्रिय दृष्टिकोण सराहनीय है, जिससे ब्रांड की विश्वसनीयता और निष्ठा और मजबूत होगी।
उन्होंने एआईएमटीसी और कंपनी के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को आपसी विश्वास, सम्मान और उद्योग के विकास के साझा उद्देश्य पर आधारित बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी आपसी सहयोग और समन्वय के माध्यम से नए अवसर पैदा होंगे और यह साझेदारी हमेशा साझा उद्देश्य और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित रहेगी।
इस दौरे में डॉ जी आर शनमुगप्पा, चेयरमैन - एआईएमटीसी; पूर्व अध्यक्ष - श्री गुरिंदर पाल सिंह, श्री बल मलकीत सिंह, श्री भीम वाधवा, श्री अमृतलाल मदान ; उपाध्यक्ष ईस्ट जोन - श्री प्रमोद कुमार गुप्ता; उपाध्यक्ष वेस्ट जोन - श्री जितेंद्र सांघवी; उपाध्यक्ष साउथ जोन - श्री ईश्वरा राव, शामिल रहे। ट्रांसपोर्ट ट्रेड के दिग्गज फ्लीट ऑनर्स - श्री सतीश ढींगरा (डी.जी.एफ.सी.); श्री राजीव गुप्ता (कारवां रोड़वेज); श्री विक्रम गुप्ता (सुप्रीम ट्रांसपोर्ट) आदि शामिल रहे ।
एआईएमटीसी इस दौरे से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों को देशभर के ट्रांसपोर्ट समुदाय तक पहुँचाने का कार्य करेगा, ताकि इस पहल का लाभ पूरे क्षेत्र को मिल सके।
डॉ. हरीश सभरवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष -एआईएमटीसी और पूरे शीर्ष नेतृत्व ने समस्त ट्रांसपोर्ट बिरादरी की ओर से आयोजन टीम को उनके सहयोग, गर्मजोशी भरे आतिथ्य और इस सफल एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

