नई दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से।

फरीदाबाद, हरियाणा — छोटी उम्र की बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपना बचपन समर्पित कर दिया। सृष्टि ने अपने खिलौने, कपड़े और बचत देकर एक मिसाल पेश की और लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
सृष्टि ने दिए गए सामान में अपने सारे खिलौने, बैट-बॉल, बजाने वाले खिलौने, कंजक की सारी प्लेटें व डोलची, कंबल, स्टेशनरी किट, रंगों के किट, अपनी सारी कॉपियां, नई प्यारी ड्रेस, जुतियाँ-चप्पल और विशेष रूप से अपनी कंजक के 120 रुपये शामिल किए। उनका यह साहसिक और निस्वार्थ कदम बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी प्रेरणा बना है।
अपनी भावनाएँ साझा करते हुए सृष्टि ने कहा, “हम सभी एक हैं और मुश्किल के समय में एक-दूसरे का साथ देना हमारी जिम्मेदारी है। मैं छोटी जरूर हूँ, पर अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कर सकती हूँ—और आप भी कर सकते हैं।” उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में योगदान दें। सृष्टि कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर है और इस फाउंडेशन के माध्यम से कई सेवाओं में भी योगदान देती हैं। सृष्टि ने यह सारा सामान लेट्स हेल्प फाउंडेशन ओर फरीदाबाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान रवींद्र राणा को दिए ओर कहा कि मेरी इस सेवा को आप सही ओर जरूरत मंद लोगों को देना जी।
सृष्टि ने लोगों से आग्रह किया कि वे नजदीकी राहत शिविरों, स्थानीय प्रशासन या विश्वसनीय गैर-सरकारी संस्थाओं के माध्यम से मदद पहुंचाएँ। किसी भी तरह के दान देने से पहले सुनिश्चित करें कि सहायता सीधे प्रभावित परिवारों या मान्यता प्राप्त राहत केंद्रों तक पहुंचे।
यह कदम न केवल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायक है बल्कि समाज में एकजुटता और मानवता का उज्जवल संदेश भी देता है। सृष्टि गुलाटी का यह प्रेरक कदम दूसरों के लिए एक उदाहरण बनकर उभरा है कि उम्र कोई बाधा नहीं—छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़े बदलाव ला सकती हैं। सृष्टि के इस सेवा भाव की हम सभी सराहना करते है

