Pal Pal India

नई दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

 
 नई दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

 भगवान झूलेलाल जी – जल और मानवता के देवता

आज मेरी मुलाकात जनकपुरी, नई दिल्ली स्थित झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष श्री सुनील ममतानी एवं कोषाध्यक्ष श्री हरीश भंभानी
 से हुई। उन्होंने बताया कि सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी को जल एवं वरुण देव का अवतार माना जाता है। मंदिर में चेटीचंड के पावन अवसर पर भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है तथा बहराणा साहिब सजाया जाता है। साथ ही चालीस दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित रखी जाती है। "ॐ श्री झूलेलाल नमः" उनका मुख्य मंत्र है।

भगवान झूलेलाल जी केवल सिंधी समाज के ही नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए जल, जीवन, सेवा और सद्भाव के प्रतीक हैं। वे हमें सिखाते हैं कि अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठानी चाहिए तथा सदैव सेवा, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलना चाहिए।

जय झूलेलाल जी। "झूलेलाल सदा सहाय।"