Pal Pal India

न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

 
 न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

 धर्म रक्षक  दारा सेना
                                     
सिंह साहिबानों के अपमान की खबर दबाने के लिए राम मन्दिर की चोरी का मामला उठाया गया- हिन्दू संगठन
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में हिन्दू संगठनों ने पत्रकारों को बताया कि इसी 15 जून को अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान को सिखों के दस गुरूओं के फोटों पर शराब और पेशाब के छीटे मारने का दोषी पाकर गुरू द्रोही और खालसा पन्थ विरोधी घोषित किया। किन्तु सी आई ए के ऐजेन्ट अरविन्द केजरीवाल की फन्डिंग पर चल रहे भारत के मीडिया के बड़े घरानों ने 15 जून की इस बड़ी खबर को दबाने के लिए राम मन्दिर के चन्दें की चोरी की खबर को साजिशन प्रमुखता से चलाया। 
पत्रकार वार्ता में दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रबन्धकों की लाख कौशिशों के बावजूद भारत के मन्दिरों, घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों में अक्सर चोरियां होती रहती है। हाल ही में भगवान जगन्नाथ मन्दिर की रत्न मंजूषा की चोरी और बांके बिहारी मन्दिर के खजाने की चोरी के मामले भी सामने आये थे। किन्तु राम मन्दिर की चोरी के क्यास उसके सेवादारों के ठाठ-बाट और सम्पन्नता से जोड़कर गढ़े जा रहे हैं। श्री जैन ने कहा कि राम मन्दिर में प्रतिदिन 5 लाख भक्त आ रहे है। ऐसे में इन भक्तो द्वारा ंसेवादारों को दी दक्षिणा और चढ़ावा भी उनकी सम्पन्नता का कारण हो सकता है। भक्त जन मन्दिरों में चढ़ावा पुजारियों ओर पन्डितों को ही देते हैं गुल्लक में कम ही भक्त चढ़ावा डालते है। किन्तु क्रिप्टों क्रिश्चियन भगवन्त मान की कारगुजारियों को छिपाकर पुजाब को ईसाई राज्य बनाने में आ रही बाधा के निवारण हेतु ही राम मन्दिर की चोरी को मुद्दा बनाया गया। जबकि इस चोरी का कोई स्पष्ट प्रमाण भी नहीं है। 
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने राम मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री चम्पत्त राय जी से अनुरोध किया कि राम मन्दिर के चन्दें में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी रोकथाम के लिए समुचित उपाय किये जाये। श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी ने कहा के श्री चम्पत्त राय जी भगवान राम बड़े भक्त है। उनके नेतृत्व में अयोध्या में इतना बड़ा मन्दिर बना जिसे हम हमेशा याद रखते है।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अटल जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बम बम महाराज ने कहा कि मन्दिरों की सबसे बड़ी खरबों की लूट मन्दिरों का अधिग्रहण करने वाली तमिलनाड़ू- केरल- आध्रप्रदेश आदि राज्यों की सरकारंें कर रही हैं। जो हिन्दुओं के इस पैसे से चर्च बनवा रहीं हैं और मौलवियों की तन्खा दे रही है। 
इस अवसर पर विख्यात वकील श्री ए पी सिंह ने कहा कि वें मन्दिरों के अधिग्रहण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में उठाकर मन्दिरों को सरकारी दखल से मुक्त करायेंगें।
इस अवसर पर हिन्दू संगठनों ने क्रिप्टो क्रिश्चियन अरविन्द केजरीवाल और भगवन्त मान द्वारा पंजाब को ईसाई प्रदेश बनाने की साजिश को नेस्तनाबूत करने के लिये श्री मुकेश जैन द्वारा लिखी पुस्तक यीशु में शैतान है के पंजाबी संस्करण का भी अनावरण किया। हिन्दू संगठनों ने राम मन्दिर ट्रस्ट में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा को भी शामिल किये जाने का अनुरोध कियां।