Pal Pal India

न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

 राम कथा श्रवण कर जीवन धन्य बनाये :  राजीव कामरा 
 
 न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से
 राम कथा श्रवण नई दिल्ली, 21 मई  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। श्री धाम अयोध्या की पुण्य भूमि पर आयोजित श्री राम कथा में मुंबई निवासी समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी श्री राजीव कामरा के तत्वावधान में की जा रही है । श्री राजीव कामरा ने बताया कि कलयुग में राम कथा मानव जीवन का सबसे बड़ा सहारा है। राम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य मार्गदर्शन है। भगवान श्रीराम का जीवन केवल कथा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श संविधान के समान है। उनके जीवन में पुत्र धर्म, भाईचारा, मित्रता, त्याग, सेवा, मर्यादा और राजधर्म जैसे सभी आदर्श समाहित हैं।

उनके कथनानुसार जो व्यक्ति राम कथा से जुड़ता है, उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः आने लगते हैं। कथा के माध्यम से मन को शांति, आत्मा को शक्ति और जीवन को नई दिशा प्राप्त होती है। जो जीवन की दशा और दिशा बदल देती है।
श्री कामरा ने बताया कि संकटमोचन श्री हनुमान जी स्वयं राम कथा के परम उपासक हैं और जहां कहीं भी श्रद्धा से राम कथा होती है, वहां श्री हनुमान जी अदृश्य रूप से उपस्थित होकर भक्तों की रक्षा करते हैं।
श्री राजीव कामरा का मानना है कि राम कथा की संगत यदि मनुष्य को एक घड़ी के लिए भी मिल जाए, तो करोड़ों पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन पवित्र बन जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता से जुड़ें तथा राम कथा जैसे पुण्य आयोजनों में सहभागी बनें।
अयोध्या की पावन भूमि पर गूंजते श्रीराम के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा श्रवण कर रहे हैं। राम नाम की महिमा और कथा की दिव्यता हर भक्त के हृदय को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रही है।
जय श्रीराम। 
जय हनुमान। ।