न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

स्पीड बालिका गृह का उद्घाटन कुँवर आदित्य विक्रम (एसडीएम, नूंह मेवात) द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार छोन्कर (सदस्य, जेजेबी), विनोद कुमार (चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति), राधेश्याम, राजकुमार, नवीन कुमार, निशा रानी (सभी सदस्य, बाल कल्याण समिति), आबिद हुसैन (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), श्रीमती लक्ष्मी, मोहम्मद इस्माइल, श्री बिमलेश तिवारी (डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट, स्वास्थ्य विभाग), श्री जितेंद्र (प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट), डॉ. सिद्धार्थ गोयल (ऑर्थोपेडिक्स), शमीम अहमद (प्रोग्राम ऑफिसर), श्री यश अरोड़ा (वकील), अवधेश यादव (सीईओ, स्पीड) एवं श्रीमती ललिता (उपाध्यक्ष, स्पीड) शामिल रहे। इसके साथ ही स्पीड संस्था के कर्मचारियों की भी भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री अवधेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया तदुपरान्त मुख्य् अतिथि द्वारा रिबन खोलकर बालिका गृह का उद्घाटन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि को बालिका गृह का भ्रमण किया गया और संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
बताया कि यह बालिका गृह नूंह मेवात क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है, क्योंकि यहां पहले ऐसी कोई सुविधा नहीं थी। इस गृह में बच्चियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी व जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा जे जे एक्ट, वैधानिक व कानूनी प्राविधानों की जानकारी मुख्य अतिथि को दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने “हम होंगे कामयाब” गीत प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा।
मुख्य अतिथि कुंवर आदित्य विक्रम ने अपने संबोधन में कहा कि स्पीड संस्था बहुत अच्छा काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर वे हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ललिता जी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।

