Pal Pal India

न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

 

अखिल भारत हिन्दू महासभा

होली पर हजारों चालान काटने वाली दिल्ली यातायात पुलिस ईद पर खामोश क्यों- हिन्दू संगठन

 
 न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से
 अखिल भात हिन्दू महासभा कें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की बैठक में चिन्ता जताई गयी कि होली पर जिस दिल्ली पुलिस ने हैल्मेट न पहनने पर हजारों हिन्दुओं के चालान काट दिये, वही दिल्ली पुलिस ईद पर टैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे मुस्लिम किशारों के ट्रैफिक उल्लंघन पर खामोश है। 

बैठक में श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि हम कल से देख रहे हैं कि एक ही बाइक पर तीन- तीन नाबालिग मुस्लिम किशोर बिना हैल्मेट के राजधानी की सड़कों पर घूम रहे हैं। दिल्ली पुलिस के यातायात को देखने वाले जवान उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं करते। न किसी को रोकते हैं और न ही किसी का चालान करते हैं।
बैठक में हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु गुप्ता ने भी दिल्ली पुलिस का यह रवैय्या धार्मिक आधार पर भेदभाव बताया। श्री गुप्ता न कहा कि यह भेदभाव बर्दाश्त से बाहर है।
बैठक में अटल जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बम बम महाराज ने कहा कि होली पर जो दिल्ली पुलिस 5000 हिन्दुओं के चालान काटकर अपनी शेखी बधार रही थी, लगता है कि ईद और अंग्रेजी नये साल पर उसको सांप सूंघ जाता है कि वह खुले आम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देखने का बाद भी चुपचाप तमाशा देखती रहती है।

हिन्दू संगठनों ने केन्द्रीय गृहमं़त्री श्री अमितशाह जी और दिल्ली के यातायात पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलचा जी से अनुरोध किया कि वें धार्मिक आधार पर हो रहे इस भेदभाव को रोकने के लिये तत्काल प्रभाव से कदम उठायें। यह उन मुस्लिमों को कानून का छोटा सा पाठ पढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगा जो आये दिन जुम्मे की नमाज के बाद उपद्रव करते आ रहे हैं।