Pal Pal India

न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

 
  न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से
                                                            
नई मैग्नीशियम खाद ने किसानों का उत्पादन बढ़ाया।
बागपत में जगन्नाथ ब्रांड मैग्नीशियम खाद का निर्माण और वितरण शुभारम्भ
              बागपत, बागपत जिले की जगन्नाथ कम्पनी की ओर से जगन्नाथ ब्रान्ड मैग्नीशियम सल्फेट खाद का निर्माण और वितरण का शुभारम्भ एक समारोह के दौरान किया गया । इस अवसर पर जगन्नाथ कम्पनी के निदेशक श्री मुकेश जैन ने पत्रकारों को बताया कि जगन्नाथ कम्पनी ने इसी महीने कृषि विभाग लखनऊ से मैग्नीशियम सल्फेट खाद बनाने का लाइसेंस प्राप्त करके उक्त खाद बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच जगन्नाथ कम्पनी की प्रतिनिधि मिली पान्डे और हितेश कुमार ने जिले के खेकड़ा सहित बड़ागाव, सुन्हैड़ा, सतलावरपुुर खेड़ी, तकरपुर, बसी, पाबला, बन्दपुर, मऊ,सांकरौद, गौरीपुर निवाड़ा, काट्ठा आदि लगभग 2 दर्जन गांवों के सैकडों किसानों के साथ बैठके की और उनके खेतों में जगन्नाथ ब्रांड नई मैग्नीशियम सल्फेट खाद डलवाई। जिसके बहुत अच्छे परिणाम निकले। 
              प्रेसवार्ता में उपस्थित किसानों के प्रतिनिधि श्री आदि प्रकाश, श्री सोनू त्यागी, श्री मोहित कुमार ने भी पत्रकारों को बताया कि जगन्नाथ कम्पनी की नई मैग्नीशियम सल्फेट खाद का इस्तेमाल हमने गेहूं, धान, ज्वार, गन्ना, आलू आदि कई फसलों में किया। इसके इस्तेमाल से गेहूं धान, के दाने बड़े बने हैं, गन्ना भी मोटा पैदा हुआ है। 
             जगन्नाथ कम्पनी के निदेशक श्री मुकेश जैन ने बताया कि जगन्नाथ कम्पनी की उत्पादन क्षमता धीरे- धीरे ही बढ़ रही है। अभी हमारी क्षमता बागपत जिले के किसानों को ही नई मैग्नीशियम खाद उपलब्ध कराने की है।