न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में कल आयोजित होगा “भारत के महारथी” राष्ट्रीय सम्मान समारोह
इंटरनेशनल बिज़नेस स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IBSEA) द्वारा आयोजित “भारत के महारथी अवॉर्ड्स 4.0” का भव्य आयोजन कल, एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस अवसर पर देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एक मंच पर उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम में स्विट्ज़रलैंड से तिल न्यू–मन राम रतन ग्रुप के विजय जी, कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन के सीईओ श्री संजीव कुमार गुप्ता, पूर्व राजनयिक एवं अंतरराष्ट्रीय राजदूत श्री दीपक बोहरा, IIT कानपुर एवं अलीना संगठन से जुड़े प्रतिनिधि, IBSEA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयशंकर शर्मा, सुप्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. अभिषेक वर्मा, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री शरद कोहली, सिवान के ‘होल्ली राजा’, विंग कमांडर सोनिक (सेवानिवृत्त),
IBSEA के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर ले. जनरल आर. शिवानी (सेवानिवृत्त),
नीति आयोग के विशेषज्ञ डॉ. के. मदन गोपाल,
पूर्व IAS अधिकारी राधेश्याम मिश्र,
तथा विभिन्न राज्यों के IBSEA स्टेट प्रेसिडेंट एवं वाइस-प्रेसिडेंट भी उपस्थित रहेंगे।
IBSEA के कोऑर्डिनेटर अंशुमान सिंह ने बताया कि यह आयोजन “भारत की प्रतिभा, नवाचार और उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अभियान” है। उन्होंने सभी अतिथियों, समाजसेवियों, उद्यमियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया है।
स्थान: एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली
तारीख: 30 नवम्बर 2025
आयोजक: इंटरनेशनल बिज़नेस स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IBSEA)

