Pal Pal India

न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से

 
  न्यू दिल्ली से पत्रकार ऊषा माहना की कलम से
अतुल जैन ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन को दी हार्दिक शुभकामनाएँ”
आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि श्री राधाकृष्णन जी का चयन न केवल उनके जीवन की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। उनका सार्वजनिक जीवन सादगी, निष्ठा और सेवा-भाव से परिपूर्ण रहा है। वे सदैव जनकल्याण और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को सर्वोच्च स्थान देते रहे हैं।
अतुल जैन ने आगे कहा कि उपराष्ट्रपति पद पर उनकी नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि भारतीय लोकतंत्र में ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि महत्व दिया जाता है। निश्चित ही उनके मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और भी मजबूत होगी।
जैन समाज के लिए यह क्षण विशेष हर्ष और गर्व का है। श्री राधाकृष्णन जी जैसे आदर्श व्यक्तित्व का उच्च संवैधानिक पद पर चयन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन ने कहा
“मैं अपनी ओर से तथा आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस की पूरी टीम की ओर से श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रहित में सतत योगदान करने की शक्ति प्रदान करे।”