Pal Pal India

पंजाब के पूर्व सीएम बादल नहीं रहे, पैतृक गांव में होगा संस्कार

 
पंजाब के पूर्व सीएम बादल नहीं रहे, पैतृक गांव में होगा संस्कार

चंडीगढ़, 26 अप्रैल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति के सबसे बुजुर्गवार नेता थे। उनके देहांत पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। तमाम आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। वे यहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देंगे।