पूर्व MLA सहीराम धारणिया को मरणोपरांत 'बिश्नोई रत्न':CM सैनी की अस्पताल के नामकरण की घोषणा;

हरियाणा के सबसे बुजुर्ग पूर्व विधायक सहीराम धारणिया की आज (29 मई) को उनके पैतृक गांव डबवाली के सकता खेड़ा में शोक सभा कार्यक्रम रखा गया। इसी दौरान बिश्नोई समाज की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा स्व. सही राम को मरणोपरांत ‘बिश्नोई रत्न’ सम्मान देकर सम्मानित दिया। हरियाणा सीएम सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वयं उनको ये सम्मान दिया और गांव में बनने वाले अस्पताल के नामकरण की घोषणा की।
सिरसा ही नहीं देशभर से बिश्नोई समाज और महासभा से जुड़े नेता, विधायक एवं पूर्व विधायक उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे। परिवार ने पूर्व सांसद एवं बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई को निमंत्रण दिया, पर वे नहीं पहुंचे। पंडाल में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया राजस्थान से विधायक एवं बीजेपी नेता रोहताश जांगड़ा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार पहुंचे।
पचंकूला विधायक चंद्रमोहन की पत्नी सीमा बिश्नोई पहुंची। परिवार की ओर से स्व. सहीराम को अंतिम यात्रा के समय राजकीय सम्मान न मिलने पर नाराजगी है। इसी के चलते सीएम पहुंचे। शुक्रवार सुबह 10 बजे का समय रखा है। हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह, नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। गांव में एंट्री रास्ते पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

