Pal Pal India

विदेशी मुद्रा भंडार 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.7 अरब डॉलर पर

 
 विदेशी मुद्रा भंडार 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.7 अरब डॉलर पर
मुंबई/नई दिल्ली, 02 फरवरी। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जनवरी को समाप्त हफ्ते में 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.733 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा का कुल भंडार 2.795 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 616.143 अरब डॉलर रह गया था।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि 26 जनवरी को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.733 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा का कुल भंडार 2.795 अरब डॉलर लुढ़कर 616.143 अरब डॉलर रह गया था। इस दौरान मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 28.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 546.144 अरब डॉलर हो गई।
26 जनवरी को समाप्त हफ्ते में स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 26.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 47.481 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.248 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखा भारत का आरक्षित जमा 60 लाख डॉलर बढ़कर 4.86 अरब डॉलर हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में बढ़कर 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।