Pal Pal India

सहस्त्रताल ट्रैक पर गये पांच ट्रैकर्स की मौत, 11 ट्रैकर्स को किया एयरलिफ्ट

 
   सहस्त्रताल ट्रैक पर गये पांच ट्रैकर्स की मौत, 11 ट्रैकर्स को किया एयरलिफ्ट
उत्तरकाशी, 05 जून  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सहस्त्रताल ट्रैक पर गए 22 सदस्य दल में से पांच ट्रैकरों की मौत हो गई है। इन पांचों के शव निकाल लिए गए हैं। इनके अलावा 11 ट्रैकर्स को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो ट्रेकर्स स्थानीय गाइड के साथ पैदल मार्ग से बेस कैम्प कुश कल्याण से सिल्ला गांव की ओर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी चार ट्रैकर लापता हैं, जिनकी खोजबीन जारी है।
एसडीआरएफ उत्तराखंड के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा के अनुसार सहस्त्रताल ट्रैक पर गया 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल खराब मौसम के कारण रास्ता भटक जाने पर इसके चार सदस्यों की मृत्यू होने और अन्य सदस्यों के उच्च हिमालयी ट्रैक रूट में फंसने की सूचना जनपद उत्तरकाशी से एसडीआरएफ को मंगलवार देर शाम प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होने पर बुधवार एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने अन्य बचाव ईकाइयों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुये सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे 11 ट्रैकर्स को हैली के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू किया। जिनमें से 08 ट्रैकर्स को सहस्त्रधारा हैलीपैड एवं 03 को भटवाडी में सुरक्षित पहुंचाया गया, जबकि 02 ट्रेकर्स स्थानीय गाइड के साथ पैदल मार्ग से बेस कैम्प कुश कल्याण से सिल्ला गांव की ओर आ रहे हैं।
एसडीआरएफ द्वारा सकुशल रेस्क्यू किये गये 11 ट्रैकर्स
1. जय प्रकाश वी.एस. उम्र- 61 वर्ष, निवासी गिरी नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
2. भरत वी., उम्र-53 वर्ष, निवासी हम्पी नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
3. अनिल भटा, उम्र-52, निवासी जोप नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
4. मधुकिरन रेडी, उम्र-52, निवासी बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
5. शीना लक्ष्मी, उम्र-48, निवासी के.आरपुरम बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
6. शौम्या के., उम्र-31 वर्ष, निवासी बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
7. शिवा ज्योति, उम्र-45, निवासी एचएसआर, बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
8. स्मूर्ति प्रकाश डोलास, उम्र-45, निवासी पूणे, महाराष्ट्र (वर्तमान में देहरादून में)
9. विनायक एमके, उम्र-47, निवासी प्रीस्टीज सिटी, बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)
10. श्रीरामल्लु सुधाकर, उम्र-64, निवासी एसआरके नगर बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)
11. विवेक श्रीधर, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- बैंगलोर, (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)
02 ट्रैकर्स जो पैदल सिल्ला गांव की ओर आ रहे हैं
1. नवीन ए, 40 वर्ष, निवासी- बैंगलोर
2. ऋतिका, 37 वर्ष, निवासी- बैंगलोर
05 ट्रैकर्स जिनके शव बरामद कर नटीण तहसील- भटवाड़ी, उत्तरकाशी लाये गये हैं
1. आशा सुधाकर उम्र-71 वर्ष, निवासी बैंगलोर
2. सिन्धु, उम्र-45 वर्ष, निवासी बैंगलोर
3. सुजाता उम्र-51 वर्ष, निवासी बैंगलोर
4. विनायक, उम्र-54 वर्ष, निवासी बैंगलोर
5. चित्रा परिणीथ, उम्र-48 वर्ष, निवासी बैंगलोर