यू.पी.एस.सी. में तृतीय स्थान हासिल कर एकांश ढुल ने बढ़ाया प्रदेश का मान, पंचकूला में हुआ सम्मान
Apr 12, 2026, 14:14 IST

पंचकूला, 12 अप्रैल। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने पंचकूला में आयोजित एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण ढुल को उनके पुत्र एकांश ढुल की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया। एकांश ढुल ने संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) की प्रतिष्ठित परीक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर संजय राठी ने कहा कि यू.पी.एस.सी. जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करना अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि एकांश ढुल की यह सफलता देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर परिश्रम करने का जज्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
संजय राठी ने कृष्ण ढुल की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के पीछे उसके माता-पिता का त्याग, मार्गदर्शन और संस्कार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण ढुलने अपने पुत्र को न केवल उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया, बल्कि उसे नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और देश सेवा की भावना से भी जोड़कर रखा। यही कारण है कि एकांश ढुल आज इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज के युवाओं को एकांश ढुल से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में मेहनत, ईमानदारी और समर्पण को अपनाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एकांश भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील प्रशासक बनकर देश और समाज की सेवा करेंगे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर कृष्ण ढुल ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पुत्र की यह सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने पुत्र को मेहनत, ईमानदारी और विनम्रता का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि एकांश ढुल अपने जीवन में इन मूल्यों का पालन करते हुए समाज के कमजोर वर्गों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने एकांश ढुल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं और युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करती हैं।
पंचकूला में आयोजित इस समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा हुआ था, जहां उपस्थित लोगों ने एकांश ढुल की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, हिमांशु सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।