Pal Pal India

श्रीमत सिटी सेंटर में दीवाली मेला 28 से

 -दस दिवसीय मेले में हर रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
 
  श्रीमत सिटी सेंटर में दीवाली मेला 28 से

सिरसा 27 अक्टूबर  डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर में 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 10 दिवसीय दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीमत टेक्सवर्थ प्रा. लि. के डायरेक्टर माधव जैन ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि दीवाली पर्व के उपलक्ष्य में श्रीमत सिटी सेंटर परिसर में दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कारोबारियों की ओर से हैंडमेड वस्तुओं, हैंडलूम, गारमेंट, इलेक्ट्रोनिक व अन्य सजावट के सामानों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। माधव जैन ने बतायाया कि यह मेला रोजाना सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सूफी गायन, कलाकारों की ओर से वॉलीवुड गीत, पंजाबी गीत-नृत्य, हरियाणवी गीत-नृत्य, पंजाबी लोकगीत तथा कलाकारों की ओर से गजलें प्रस्तुत की जाएगी। माधव जैन ने बताया कि श्रीमत सिटी सेंटर परिसर की विशेष रूप से सजावट की गई है। दीवाली मेले में महिलाओं व बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही खाने-पीने के सामान की स्टॉल भी लगाई जाएंगी। रोजाना आतिशबाजी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि लोगों को एक ही छत के नीचे तमाम प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाए। वर्णनीय है कि करीब सवा सात एकड़ में विकसित किए जा रहे श्रीमत सिटी सेंटर में बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट तैयार की जा रही है, इस मार्केट का डिजाइन विदेशी तर्ज पर है। यहां दो ओर बहुमंजिला दुकान व शोरूम के बीच 18 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई है। इसका मुख्य प्रवेश द्वार श्री अरोड़वंश चौक से है, जबकि जबकि डबवाली रोड पर होटल अरोमा के सामने से भी एक प्रवेश द्वार है। श्रीमत सिटी सेंटर में कोन्नपलेक्स का सिनेमा हॉल, मल्टी नैशनल कंपनी सुविधा का स्टोर, हल्दीराम तथा सुरक्षा मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है।