सहायक जिला न्यायवादी नियुक्त होने पर दिनेश गोयल को ओपी जिंदल अवार्ड से सम्मानित किया गया

डबवाली 23 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश द्वारा शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं नोटरी पब्लिक अनिल गोयल के पुत्र दिनेश गोयल का हरियाणा सरकार में सहायक जिला न्यायवादी के पद पर नियुक्त होने पर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य दिनेश गुप्ता टिंकू के नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके पिता अधिवक्ता अनिल गोयल भी उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकाारियों द्वारा उन्हें फूलमालाएं एवं संस्था के पटके पहनाने के साथ-साथ ओपी जिंदल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अवार्ड में स्मृति चिन्ह एवं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भेजे गए तिरंगे की किट शामिल है।
संस्था के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि शहर एवं अग्रवाल/वैश्य समाज के लिए यह गौरव का विषय है कि बहुत कम आयु में दिनेश गोयल की एक अहम पद पर नियुक्ति हुई है। उन्होंनेे बताया कि दिनेश गोयल के दादा स्व. ओपी गोयल जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे एवं उनके चाचा सुदीप गोयल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर सुशोभित हैं। इस अवसर पर दिनेश गोयल ने कहा कि संस्था द्वारा मुझे दिए गए इस सम्मान को मै सदैव याद रखूंगा और इस अवार्ड से मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी क्योंक यह अवार्ड एक महान शख्सियत ओपी जिंदल की स्मृति में दिया जाता है जिनका पूरा जीवन राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर साधु राम गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य प्रीतम बांसल, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के सचिव विकास बांसल, राकेश बांसल, पवन गार्गी, आकाशदीप गर्ग देसूवाले, सुरेश जिंदल पटवारी एवं संतोष शर्मा उपस्थित थे।

