दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की पुरानी तस्वीर साझा कर की संघ और भाजपा संगठन की तारीफ
Dec 27, 2025, 19:53 IST

भोपाल, 27 दिसंबर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की पुरानी तस्वीर साझा कर की संघ और भाजपा संगठन की तारीफ की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि यह तस्वीर को संघ और भाजपा की ‘संगठन शक्ति’ का उदाहरण बताया है।
दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास जमीन पर बैठे हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कैप्शन में लिखा कि आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नीचे बैठकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना और यही संगठन की ताकत को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने जय सिया राम भी लिखा है।
इस पोस्ट के जरिए दिग्विजय सिंह ने भाजपा और उसके वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ की है। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि किस तरह जमीनी स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता आगे बढ़कर बड़े संवैधानिक पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उन्हें क्वोरा पर मिली थीं। स्क्रीनशॉट में गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आडवाणी के पास बैठे युवा नरेन्द्र मोदी दिखाई दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह के मुताबिक, यह तस्वीर संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं के विकास की कहानी बयां करती है।
दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को एक सीख भी दी है। दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने संगठन की तारीफ की है। मैं आरएसएस, मोदी जी और उनकी नीतियों का घोर विरोधी हूं। जो मुझे कहना था वो मैंने कांग्रेस की केंद्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक में कह दिया है।