परिवार तोड़ने वालों ने ही परिवार को कमजोर किया : दिग्विजय सिंह चौटाला
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार, हरियाणा में बढ़ रही बेरोजगारी और अपराध
May 19, 2026, 13:18 IST

सिरसा, 19 मई।
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने पल-पल के प्रधान संपादक सुरेंद्र भाटिया से विशेष बातचीत में हरियाणा की राजनीति, चौटाला परिवार की एकता, युवाओं के भविष्य, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन पर परिवार तोड़ने के आरोप लगाने वाले लोग ही वास्तव में परिवार और संगठन को कमजोर करने के जिम्मेदार हैं।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी अजय सिंह चौटाला ने लगभग 40 वर्षों की कठिन मेहनत, संघर्ष और समर्पण से इनेलो को गांव-गांव तक मजबूत करने का काम किया। पार्टी को खड़ा करने में हजारों कार्यकर्ताओं का योगदान रहा, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण संगठन को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ व्यक्तिगत या नकारात्मक टिप्पणी नहीं की और हमेशा परिवार की एकता बनाए रखने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने के बाद भी उन्होंने संयम और मर्यादा बनाए रखी। उनका मानना है कि राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन परिवार और रिश्तों को बचाना सभी की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा आने वाले समय में सच सामने आएगा।
“मुख्यमंत्री कार्यालय में पहले जैसी अथॉरिटी नहीं”
दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है। मुख्यमंत्री कार्यालय में पहले जैसी निर्णय लेने की क्षमता और नियंत्रण नहीं रहा, जिसके कारण पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और प्रदेश में गुंडागर्दी, हत्याएं, लूटपाट और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। पढ़े-लिखे युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। एनईईटी सहित विभिन्न भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
“हरियाणा के युवाओं की अनदेखी हो रही”
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहर के राज्यों के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे हरियाणा के युवाओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले हरियाणा के युवाओं को रोजगार देना चाहिए।
उन्होंने कौशल विकास योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने लगभग एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन वादा निभाने के बजाय 5 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी से बाहर कर दिया गया। इससे हजारों परिवार आर्थिक संकट में आ गए हैं।
उन्होंने कहा कि जेजेपी लगातार युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और गरीब वर्ग की आवाज उठाती रहेगी। पार्टी प्रदेशभर में “जन-जन अभियान” चलाकर गांव-गांव जाएगी और जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर जेजेपी के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।