हरियाणे की डायरी सचित्र /संपादकीय पृष्ठ हेतु

प्रस्तुति : चंद्र शेखर धरणी
वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार
ज़ब मोदी बोले दो अध्यक्ष एकसाथ खडे हैँ..
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा के 48 विधायक मिले। मुलाक़ात के बाद ज़ब भजपा प्रदेशध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता व विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण एक साथ खडे थे। मोदी ज़ब वहां समीप से सी एम हरियाणा नायब सिंह सैनी के साथ निकले तों बोले दो अध्यक्ष एकसाथ खडे हैँ..। नरेंद्र मोदी का यह अंदाज सबको भाया।नरेंद्र मोदी व अनिल विज मे पुरानी दोस्ती है, मगर वह अपने मुँह से इसका प्रचार करते कभी नहीं देखे गए। भजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ज़ब श्री नगर कश्मीर मे लाल चौंक पर तिरंगा लहराने याता निकाल कर गए तब नरेंद्र मोदी व अनिल विज एक साथ कई तस्वीरों मे देखे गए।
......
दूध उत्पादक छोटे किसानों के लिए नायाब छूट
हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एक विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। जिसके तहत हरियाणा सरकार की वीटा दुग्ध एजेंसी द्वारा कमजोर किसानों से दूध खरीदने के अलावा उन्हें प्रति लीटर 10 रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। यही नहीं भैंस खरीदने पर हरियाणा सरकार द्वारा 80,000 सब्सिडी के अलावा वीटा की ओर से 50,000 की अतिरिक्त मदद भी कि जाएगी। ऐसे मे दूध उत्पादन करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है।
....
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार का एक और कदम
प्रदेश सरकार द्वारा पिछले लंबे समय से खेती में उपयोग होने वाले रसायनों को कम करने अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब पंचायती भूमि पर भी प्राकृतिक खेती करने के लिए 10% भूमि अलग से दी जाएगी। जिसको लेकर हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहां है कि प्रदेश सरकार गांव में पट्टे पर दी जाने वाली पंचायती भूमि से 10% भूमि पर रसायन मुक्त प्रकृति खेती की जाए। ऐसे में सरकार द्वारा किए जा रहे गंभीर प्रयासों की बदौलत प्रदेश में दिनों दिन प्रकृति खेती का रकबा बढ़ने की ओर है। उल्लेखनीय कि इससे पूर्व भी प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक करने वाले किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी एक कमेटी का गठन भी किया गया है।
...
अग्नि वीरों के लिए सरकार ने खोला राहतों का पिटारा
प्रदेश की नायब सरकार द्वारा अग्नि वीरों के लिए नायाब छूट दे रोजगार द्वार खोल दिए हैं। ऐसे में अब प्रदेश में रिटायर होने वाले अग्नि वीर को रोजगार के लिए ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर कैबिनेट में भी मंजूरी दे दी गई है। जिसमें ग्रुप सी के पदों जैसे वनरक्षक , आईआरबी, राज्य आपदा मोचन, फायर ब्रिगेड सहित कई अन्य सरकारी सेवाओं में जहां लिखित परीक्षा में छूट दी गई है। वही शारीरिक परीक्षण और शारीरिक नाप तौल मे भी अग्निवीरों को विशेष छूट दी गई है।
...
काले बादलों ने बढ़ाई धरतीपुत्र की चिंता
भले ही आसमान में उठते काले बादल को देख हर किसी का मन मचल उठता है। लेकिन प्रदेश में चल रहे धान की फसल कटाई के सीजन के कारण किसानों के चेहरे पर आसमान में उड़ते काले बादलों को देख चिंताएं की लकीरें इन दोनों साफ देखी जा सकती हैं। क्योंकि फसल कटाई का सीजन पूरे चरम पर है। यही नहीं आलू की बिजाई के अलावा अन्य फसले जैसे सरसों की बिजाई भी युद्ध स्तर पर की जा रही है। हालांकि अभी तक प्रदेश में बरसात के चलते धान की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।लेकिन आसमान में उड़ते काले बादलों ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है।
...
लाडो लक्ष्मी योजना में सरकार की एक और अनूठी पहल
प्रदेश के नायब सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा अब और अधिक बढ़ाया जा रहा है। जिसके तहत जहां पारिवारिक आय में छूट दी गई है । इसके अलावा उन महिलाओं को भी शामिल किया गया है जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
...
मोदी के 18 दौरों मे रिकॉर्ड 86,000 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री कार्यकाल के लगातार सार्वजनिक सेवा काल जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रम किए गए। इसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट में भी धन्यवाद प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा प्रवास के दौरान 86000 करोड़ की सौ बातों के अलावा 7 लाख करोड़ अतिरिक्त प्रदेश के विकास के लिए दिए गए हैं। जिसके चलते प्रदेश की विकास का पहिया चौगुनी गति से बह रहा है।
....
बाबा की अदा सबसे जुदा
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज पहले से ही किसी नाम के मोहताज नहीं है। जिन्हें गब्बर, बाबा न जाने कितने ही नाम से पहचाना जाता है। यही नहीं उनको लेकर एक और बात भी विख्यात है कि उनके पास पहुंचने वाला कोई भी फरियादी कभी मायूस नहीं लौटता। पिछले दिनों उनके द्वारा लगाए गए खुला दरबार में एक अनोखा ही मामला सामने आया जब उन्होंने कहा कि उन्होंने तो पहले ही कहा था कि यह फरियादी सही है। फिर उन्होंने तपाक से जवाब दिया कि उनके पास तीसरा नेत्र भी है। हालांकि बाबा के आदेशों के बाद उक्त फरियादी की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। बाबा द्वारा रहेगी इस बात से मौके पर मौजूद सभी अधिकारी हक्के-बक्के रह गए।
...
प्रभारी और अध्यक्ष की जोड़ी के चर्चे
हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नए प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की जुगलबंदी आजकल हर एक की जुबान पर है। हो भी क्यों न क्योंकि दोनों ही नेता ज्यादातर प्रदेश भ्रमण में इकट्ठे ही रहते हैं। ऐसे में जहां ये जुगलबंदी कार्यकर्ताओं के लिए सकारात्मक ऊर्जा का कार्य कर रही है वहीं पार्टी के लिए भी इन दोनों का लगातार आपसी तालमेल और समन्वय आने वाले समय में बेहतर रंग दिखाएगा।
....
खुद में ही उलझा विपक्ष 2029 मे कैसे देगा चुनौती?
प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रहे इंडियन नेशनल लोकदल, जननायक जनता पार्टी एक दूसरे के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। इसी प्रकार से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता एक जुटता को लेकर आए दिन बड़े से बड़े दावे करते रहते हैं। लेकिन जमीन स्तर पर कांग्रेस के बड़े से लेकर छोटे नेता भी भाजपा पर हमलावर होने की बजाय एक दूसरे के विरुद्ध ही जहर उगलते नजर आते हैं। हाल ही में हो रहे प्रदेश व्यापी हल्का या जिला स्तर पर हो रहे आंदोलन में तो इसकी बानगी और भी अधिक खुलकर देखने को मिल रही है।जहां कांग्रेसी नेता भाजपा पर हमले पर होने की बजाय अपने ही पार्टी के नेताओं पर छीटा कसी करने का कोई भी मौका का नहीं चूक रहे। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि खुद को पार्टी और संगठन से ऊपर मानने वाले कांग्रेसी 20 29 में भाजपा के संगठन को सर्वोपरि मानने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से कैसे पार पाएंगे।
प्रस्तुति : चंद्र शेखर धरणी

