Pal Pal India

सीमावर्ती क्षेत्रों का जल्द दौरा करेंगे रक्षा मंत्री: गणेश जोशी

 
सीमावर्ती क्षेत्रों का जल्द दौरा करेंगे रक्षा मंत्री: गणेश जोशी
देहरादून, 11 जून। उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह में भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड के 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्यों के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया। इस मुलाकात के बाद गणेश जोशी ने बताया कि रक्षा मंत्री उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र का जल्द ही दौरा करेंगे।

रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात के दौरान गणेश जोशी ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में लगभग 50 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल गया है। इसके लिए मंत्री ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। छावनी परिषदों के विकास के लिए मंत्री ने अनुरोध किया कि सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सुधार के लिए बजट जारी किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने सीएसडी कैंटीनों में पूर्व सैनिकों के लिए बढ़ाई गयी सुविधाओं के लिए भी रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।