उत्तराखंड के हर वर्ग को न्याय दिलाकर जनता के अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस का संकल्प : कुमारी सैलजा

चंडीगढ़/रुद्रपुर, 24 अक्टूबर।
सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ के तहत ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के कार्यक्रम को लेकर कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाना और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस का संकल्प है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि
का निर्माण यहां के लोगों के लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद हुआ था। राज्य आंदोलन के शहीदों ने जिस विकसित, खुशहाल और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हैं। कांग्रेस इन वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश की हर बहन-बेटी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं में निराशा है। पेपर लीक और भर्ती घोटालों के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिले तथा सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। सांसद ने कहा कि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन की समस्या बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करके इस चुनौती का समाधान किया जाना चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। सांसद ने भाजपा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता तथा प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से इन्हीं मुद्दों को जनता के सामने रख रही है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार सामाजिक न्याय, समान अवसर, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और जनकल्याण है। प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान तथा शासन व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। कांग्रेस संगठन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करनी चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मिलना चाहिए। कांग्रेस जनहित के इन मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।
बॉक्स
कांग्रेस की नीति - न्याय, रोजगार और सुशासन
कुमारी सैलजा के अनुसार कांग्रेस की प्राथमिकता उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाना, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाना है। कांग्रेस भ्रष्टाचार पर अंकुश, महंगाई से राहत, किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा तथा पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर देती है। लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा को कांग्रेस अपनी प्रमुख नीतिगत प्रतिबद्धता बताती है।

