Pal Pal India

कांग्रेस और आरजेडी की कैमिस्ट्री से बिहार में बनने जा रही है महागठबंधन की सरकार : लाल बहादुर खोवाल

 
 कांग्रेस और आरजेडी की कैमिस्ट्री से बिहार में बनने जा रही है महागठबंधन की सरकार : लाल बहादुर खोवाल
     हिसार 23 अगस्त : कांग्रेस और आरजेडी की कैमिस्ट्री बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने बिहार के वोटरों को भाजपा की सच्चाई से रूबरू करवाया कि किस प्रकार से 65 लाख वोटरों को बिहार की वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। इससे बिहार के लोगों में कांग्रेस महागठबंधन व राहुल गांधी के प्रति गहरा विश्वास उत्पन्न हुआ है और इस बार भाजपा व जेडीयू की जमीन बिहार से खिसक चुकी है। वोटर अधिकार यात्रा में विशेषकर युवाओं का उमड़ा जन सैलाब इस बात का सबूत है कि राहुल गांधी की सच की लड़ाई में बिहार के लोग भी उनके साथ हैं।बिहार में लोग अपनी छतों दीवारों, सड़कों व पेड़ों पर चढ़कर राहुल गांधी की यात्रा आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। 

    यह बात राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार पहुंचे हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल ने बताई। इस यात्रा में कुलारी सैलजा के साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष फरीदाबाद बलजीत कौशिक, राकेश तंवर ,गौरव ढींगरा, योगेश ढींगरा, मनोज अग्रवाल, जगदीश बिश्नोई भी बिहार पहुंचे। इस अवसर पर लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि हरियाणा से पहुंची टीम ने पूरे उत्साह के साथ इस यात्रा में भाग लिया और राहुल गांधी बहन कुमारी सैलजा व पूरी टीम से पूरी गर्मजोशी के साथ मिले। लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को देश का अगला पीएम बताया।
    खोवाल ने वहां के लोगों के साथ चर्चा की जिससे सामने आया है कि वर्तमान नीतिश सरकार से बिहार की जनता बेहद त्रस्त है। बिहार के जो हालात इस समय हैं वे किसी से छिपे नहीं हैं। भाजपा का समर्थन होने के बावजूद बिहार की दशा दयनीय है। अब बिहार की जनता महागठबंधन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और इस बार बिहार में बदलाव होकर रहेगा। 

चित्र परिचय : वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल,कुमारी सैलजा व लाल बहादुर खोवाल।