महानगरों व विदेशी तर्ज पर सिरसा में स्थापित होंगे सिटी सेंटर व अमारा ग्रीन: राजीव जैन

सिरसा। गुड़गांव, नोएडा, मुंबई के साथ-साथ विदेशी तर्ज पर सिरसा में सिटी सेंटर व अमारा ग्रीन के नाम से दो प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट वर्तमान समय में लोगों की तमाम जरूरतों को देखते हुए तैयार किए जा रहे हैं, जहां एक ही छत के नीचे लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उपरोक्त जानकारी श्रीमत सिटी सेंटर के डायरेक्टर राजीव जैन ने वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दी। इस दौरान उनके साथ इस प्रोजेक्ट के सभी कार्यों में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे अलग-अलग क्षेत्र से एआर निशान शैख (सीनियर एसोसिएट व पदम भूष्ण अवार्डी आर्किटेक्ट), एआर धीरज पाटिल (प्रिंसीपल आर्किटेक्ट ग्रीन स्पेस एलायंस), रामकिशन चौधरी (स्ट्रक्चरल इंजी. वीएमएस कंस्लटेंट), प्रवीन सोनी (एमईपी कंस्लटेंट एट सोनी कंस्लटेंट), शिशिर शर्मा (इलेक्ट्रिक कंस्लटेंट), डायरेक्टर संजीव जैन, डायरेक्ट अजय गोयल, माधव जैन डायरेक्टर, जितेंद्र जांगू डायरेक्टर भी मौजूद थे। डायरेक्टर राजीव जैन ने बताया कि समय के साथ-साथ लोगों की जीवन शैली में बदलाव आया है। लोग एक ही छत के नीचे सभी मूलभूत व अन्य सुविधाएं चाहते हैं, ताकि उन्हें बाहर दूसरे स्थानों पर न जाना पड़े। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डबवाली रोड पर श्रीमत सिटी सेंटर और हुडा में अमारा ग्रीन प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स में बड़े-बड़े महानगरों व विदेशों में काम कर चुके अनुभवी लोगों की टीम काम कर रही है, ताकि लोगों को एक सुरक्षित व सुविधाजनक सिस्टम मिले। उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रोजेक्ट को लेकर शहरवासियों में बेहद उत्साह है।
इस मौके पर प्रोजेक्ट में काम कर रहे अलग-अलग क्षेत्रों के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और इस प्रोजेक्ट को सिरसा के लिए पहला ऐसा प्रोजेक्ट बताया, जहां एक ही स्थान पर सबकुछ उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम यहां के लोगों की जीवन शैली के बारे में उन्होंने सर्वे किया, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। लोगों की उम्मीद से बढ़कर यहां सुविधाएं मिलेंगी और ये दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद अन्य प्रोजेक्ट पर भी विचार किया जाएगा।

