Pal Pal India

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ओपी जिंदल अवार्ड देकर किया गया सम्मान

 सासंद नवीन जिंदल द्वारा शहीद उधम सिंह की जन्म भूमि सुनाम में 108 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने के निर्णय की सराहना
 
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ओपी जिंदल अवार्ड देकर किया गया सम्मान

 -डबवाली 03 अगस्त
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के चेयरमैन डा. संजीव गोयल के आवास पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में फरीदकोट पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि डा. संजीव गोयल विख्यात अधिवक्ता वेद प्रकाश गोयल जैतों के सुपुत्र हैं। वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। संस्था के चेयरमैन एवं आईएमए पंजाब के अध्यक्ष डा. संजीव गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी डा. मधु गोयल द्वारा नायब सिंह सैनी को सम्मान स्वरूप श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला एवं वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री को ओपी जिंदल अवार्ड देकर एवं पंजाब की फुलकारी पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। सिंगला ने मुख्यमंत्री से 18 अक्टूबर को मोगा में आयोजित की जा रही महाराजा अग्रसेन जयंती में शामिल होने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।  
सिंगला ने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल द्वारा शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर रादौर में आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स. उधम सिंह की जन्म भूमि सुनाम में उनके प्रतिमा स्थल पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 108 फीट ऊंचाई वाला राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज शहीद उधम सिंह के जन्म दिवस 26 दिसंबर से पूर्व स्थापित किया जाएगा। संस्था के चेयरमैन डा. संजीव गोयल, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य घनश्याम कांसल सुनाम, विपिन जैन, सीए सुरेश गोयल, मदन लाल गोयल लुधियाना, शाम लाल जिंदल गंगा, दिनेश मोदी फाजिल्का, हीरामणि अग्रवाल गुरदासपुर, सुशील बांसल गोल्डी संगत, प्रीतम बांसल, सौरभ गर्ग, ललित बांसल, दिनेश गुप्ता ने सांसद नवीन जिंदल द्वारा लिए गए इस निर्णय को सराहनीय कदम बताते हुए स्वागत किया है। सिंगला ने बताया कि नवीन जिंदल द्वारा फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से देश के कई महानगरों में यह राष्ट्रीय तिरंगे स्थापित किए गए हैं। यही नहीं फाउंडेशन द्वारा विभिन्न प्रकार के तिरंगों का देश भर में वितरण एवं प्रचार प्रसार कर सांसद नवीन जिंदल द्वारा प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने निवास एवं व्यापारिक संस्थान पर व्यक्तिगत तिरंगा फहराने के अधिकार दिलाने बारे जानकारी दी जा रही है जोकि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।