ऐतिहासिक होगी चौधरी देवीलाल जयंती रैली: जसवीर सिंह जस्सा
बोले, सिरसा से हजारों लोगों की संख्या निभाएगी रैली में अहम रोल

सिरसा। 19 सितम्बर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को नूंह में प्रस्तावित चौधरी देवीलाल जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा जिसमें प्रदेशभर से लाखों लोग अपने जननायक को नमन करेंगे और मौजूद प्रदेश सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेंगे। वे शनिवार को कालांवाली हलके के सभी 16 वार्डों के सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक ले रहे थे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर घर जाकर आमजन को 27 सितंबर की नूंह रैली का निमंत्रण दें। जस्सा ने कहा कि आज सिरसा ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में जननायक चौधरी देवीलाल जयंती को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है और लोग अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में भाग लेने के लिए आतुर हैं। इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि सिरसा जिला इस नूंह रैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर पार्टी ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। जस्सा ने कहा कि तैयारियों की कड़ी में उनके अलावा सभी हलकों के अध्यक्ष व संयोजक भी डोर टू डोर प्रोग्राम कर आमजन को इस रैली में भाग लेने के लिए न्यौता दे रहे हैं। इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि इस रैली में सिरसा से छोटे बड़े करीब 2500 वाहन जाएंगे जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार से आज हर वर्ग बुरी तरह से त्रस्त है और इससे छुटकारा चाहता है। ऐसी परिस्थिति में इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो भाजपा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जिस प्रकार पार्टी नई ऊंचाईयां छू रही है, उससे निश्चित है कि आने वाला समय इनेलो का ही है। जस्सा ने पुरजोर कहा कि नूंह में रैली के लिए जिस स्थल का चुनाव किया गया है, जनता के उत्साह के चलते वह भी छोटा पडऩे की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस रैली में भाजपा को छोडक़र चौधरी देवीलाल की विचारधारा के साथ कदमताल
करने वाले सभी राजनीतिज्ञों को आमंत्रित किया गया है। वहीं बैठक में इनेलो के स्थानीय पदाधिकारियों ने भी पार्टी जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा को भरोसा दिलाया कि नूंह रैली में कालांवाली हलके से भी हजारों लोगों की शिरकत होगी। इस अवसर पर इनेलो के कालांवाली हलकाध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिंदु, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर गुरतेज सिंह, शहरी प्रधान हरीश सिंगला, रमनदीप सिंह, बलविंद्र, राजीव, सुरेंद्र नेहरू, राजू सरां, हरप्रीत गदराना, राजीव बिट्टा, राजेंदर कानूनगो, तरसेम सिंह कमाल व पंकज आदि अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

