Pal Pal India

केंद्र सरकार ने जिले को किन्नु क्षेत्र में दी मान्यता, सौपी जीआई टैगिंग

 
  केंद्र सरकार ने जिले को किन्नु क्षेत्र में दी मान्यता, सौपी जीआई टैगिंग

सिरसा 24 जुलाई किन्नू उत्पादन के लिए जिले को केंद्र सरकार ने मान्यता प्रदान कर दी है। अब सिरसा जिला नागपुर के संतरे की मानिंद सिरसा का किन्नु के नाम से प्रसिद्ध हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार के इस आशय का औपचारिक मान्यता पत्र जीआई टैगिंग जिले के किन्नु उत्पादक किसानों, एफपीओ, जिला उद्यान अधिकारी, एपीओ तथा बड़ागुढ़ा के एचडीओ को संयुक्त रूप से प्रदान किया। जिले के किन्नु उत्पादक व एफपीओ की ओर से यह जीआई टैगिंग एफपीओ के निदेशकों मनोज कुमार, निखिल मेहता तथा कृष्ण कुमार व अन्य अधिकारियों ने प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समय जिला सिरसा किन्नु के उत्पादन, संरक्षण, संस्करण व अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी है, इसलिए केंद्र सरकार ने जिले को मान्यता प्रदान की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला इसी प्रकार उन्नति के पथ पर अग्रसर होकर देश का मार्ग प्रशस्त करेगा। जीआई टैगिंग प्राप्त करने के बाद एफपीओ निदेशकों मनोज कुमार, निखिल मेहता तथा कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार का आभार जताया।