By Usha Mahna, a journalist from New Delhi
Jul 4, 2026, 20:51 IST

“एक काम देश के नाम” के संयोजक, सुप्रसिद्ध समाजसेवक एवं संजीवनी एनजीओ, तिलक नगर के संस्थापक, साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण, नई दिल्ली के सदस्य राजीव बब्बर जी द्वारा श्री राम हॉस्पिटल, विकासपुरी, दिल्ली में आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में सहभागिता की गई। इस ऐतिहासिक सेवा अभियान के माध्यम से जनहित में एक सराहनीय पहल की गई।
इस अवसर पर राजीव बब्बर जी एवं उनकी पूरी टीम को इस जनसेवा कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके द्वारा आयोजित ऐसे सेवा और जांच शिविर निरंतर आगे बढ़ते रहें तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलता रहे।

