Pal Pal India

हवा में ही मिसाइल को मार गिराएगा ब्रह्मोस

आधुनिक सेंसर और रॉकेट लॉन्चर से लैस है ये मिसाइल 
 
हवा में ही मिसाइल को मार गिराएगा ब्रह्मोस  
मुंबई, 14 मई। भारतीय नौसेना में शामिल वॉरशिप आईएनएस मोरमुगाओ से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। मिसाइल ने सीधा लक्ष्य को साधा। आईएनएस मोरमुगाओ को इंडियन नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। यह हथियारों से लैस दुनिया का अत्याधुनिक मिसाइल करियर है।

मोरमुगाओ एक स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है, जिसका 75 प्रतिशत हिस्सा देश में ही बनाया गया है। भारतीय नौसेना के अनुसार यह पी-15 ब्रावो प्रोजेक्ट का दूसरा जहाज है। पी-15बी प्रोजेक्ट के तहत चार वॉरशिप बनाए जा रहे हैं। जिसमें से विशाखापत्तनम व मोरमुगाओ नौसेना को सौंप दिया गया है। बाकी दो सूरत व इंफाल हैं जिन्हें जल्द ही नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा।