Pal Pal India

भाजपा रच रही खडग़े की हत्या की साजिश

कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने किया दावा 

 
 
भाजपा रच रही खडग़े की हत्या की साजिश 

बेंगलुरु, 06 मई। कर्नाटक में आसन्न विधानसभा चुनाव में विवादित बयानों के बाद नेताओं ने व्यक्तिगत हमले भी शुरू कर दिए। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और उनके परिवार की हत्या की साजिश कर रहे हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस की व एक ऑडियो क्लिप सुनाई। उन्होंने दावा किया कि इसमें सुनाई गई आवाज कर्नाटक की चित्तपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ की है। क्लिप में कांगे्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और उनके परिवार को खत्म करने की बात कही जा रही है। सुरजेवाला बोले- मणिकांत राठौड़, पीएम मोदी और सीएम बोम्मई का चहेता भी है।

राठौड़ ने पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के बेटे व चित्तपुर से पार्टी प्रत्याशी प्रियंक खडग़े को जान से मारने की धमकी दी थी। बीतेे वर्ष 13 नवंबर को उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।