Pal Pal India

सिटी सेंटर में सुरक्षा अस्पताल का भूमि पूजन

 = डाक्टर मील दंपत्ति ने विधिविधान से की पूजा-अर्चना
 
  सिटी सेंटर में सुरक्षा अस्पताल का भूमि पूजन
 सिरसा, 1 मई। डबवाली रोड स्थित नगर के विख्यात सुरक्षा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के संचालक डा. सुभाष मील व उनकी धर्मपत्नी डा. मंजीत मील ने आज डबवाली रोड पर रेलवे लैंड में विकसित किए जा रहे श्रीमत सिटी सेंटर में अपने अस्पताल के भवन का भूमि पूजन किया। इस मौके पर व्योवृद्ध विद्वान पंडित घनश्याम शर्मा ने वैदिक विधि विधान के साथ पूजन करवाया। इस मौके पर डा. सुभाष मील के पिताश्री ओमप्रकाश मील व माता कमला देवी के अलावा पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में डा. जगतपाल बैनीवाल, गांव माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां, डा. रविंद्र सांगवान, राजबीर सहारण, नरेश महला, विनोद सहारण, महेंद्र छिंपा सहित अन्य गण्यमान्यजनों ने भी यज्ञ में आहूति डाली।
    श्रीमत टैक्सवर्थ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक माधव जैन, प्रमोटर संजीव जैन एडवोकेट, सतीश गर्ग, एसपी सेठी, जगदीश बिश्नोई, धीरज मेहता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर कंपनी निदेशक माधव जैन ने सुरक्षा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के संचालक डा. सुभाष मील व उनकी धर्मपत्नी मंजीत मील को स्मृति चिह्न भेंट किया। 
    वर्णनीय है कि श्रीमत टैक्सवर्थ प्राइवेट लिमिटेड  की ओर से डबवाली रोड से सटे रेलवे की सवा सात एकड़ में बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। इस बहुमंजिला मार्केट में 18 मीटर चौड़ी सड़क, विदेशों तर्ज पर आमने-सामने दुकानें, अंडर ग्राऊंड पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, हर यूनिट में लिफ्ट का प्रावधान किया गया है। श्रीमत सिटी सेंटर में तीन स्क्रीन वाले 200 सीटों वाली क्षमता वाले सिनेमा हाल का निर्माण कार्य जारी है, जबकि मल्टी नेशनल कंपनी 'सुविधाÓ की भांति अन्य द्वारा इस मार्केट में अपनी रूचि दिखाई जा रही है।