भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा ने आयोजित की समूह गान प्रतियोगिता, डीपीएस की टीम रही प्रथम

सिरसा, 26 सितंबर भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा, सिरसा द्वारा 26 सितंबर 2026 को हिसार रोड स्थित आनन्द सरोवर ब्रह्माकुमारी आश्रम में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान, श्री राम न्यू सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय स्थान तथा होली स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आनंद सरोवर की वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के. बिंदु दीदी जी का सानिध्य एवं आशीर्वचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने संगीत को साधना का माध्यम बताते हुए कहा कि संगीत मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पूरा संसार एक परिवार है और हमें आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भावना के साथ मिलकर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण कुमार गुंबर, अध्यक्ष अरोड़वंश धर्मशाला, डॉ. यज्ञ दत्त वर्मा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य अतिथि के रूप में तथा श्रीमती सुमन शर्मा, प्राचार्या, दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोरमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. यज्ञ दत्त वर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसी सामाजिक संस्थाओं से जुड़ना युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होने की बात कही।
भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शाखा द्वारा 10 जरूरतमंद बच्चों को गोद लिया गया है तथा उनकी 10+2 तक की शिक्षा का खर्च संस्था द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा जल के सदुपयोग के लिए भी निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
शाखा अध्यक्ष श्री राम प्रकाश शर्मा ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती कोमल खुराना एवं श्री सुनील कुमार द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सराहनीय ढंग से किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के संरक्षक श्री विनोद कुमार जग्गा, पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम लाल सचदेवा, श्री विकास रहेजा, श्री अविनाश कांत शर्मा, श्री हिमांशु मेहता, श्री राज कुमार चावला (शाखा कोषाध्यक्ष), सरपंच श्री पवन मेहता, श्री ओम प्रकाश मेहता, श्री रूपेश जिंदल, डॉ. गौरव खुराना, श्रीमती शशि सचदेवा, श्रीमती आशा जग्गा, श्री इंदरजीत एवं श्री अरविंद सेठी सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संगीत, संस्कार, अनुशासन तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

