Pal Pal India

मोदी बोले—अनिल विज ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’

 
 मोदी बोले—अनिल विज  ‘बहुत पुराने’ और ‘बहुत अच्छे साथी’

 हरियाणे की डायरी
सचित्र /संपादकीय पृष्ठ हेतु

प्रस्तुति :चंद्र शेखर धरणी
 वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार

       हरियाणा की राजनीति में करीब पांच दशक से सक्रिय अनिल विज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंच से ‘बहुत पुराना’ और ‘बहुत अच्छा साथी’ बताया। हरियाणा के मंत्रियों और विधायकों से परिचय के दौरान जब विज की बारी आई तो मोदी ने कहा, “मैं इन्हें बहुत पुराना जानता हूं। यह मेरे बहुत अच्छे साथी हैं।” प्रधानमंत्री ने विज के पुराने स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा कि किसी मुद्दे पर वे नाराज हो जाते थे, लेकिन बाद में मान भी जाते थे। “नाराज होना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।”
प्रधानमंत्री के ये शब्द उस समय आए, जब सामने हरियाणा के 48 विधायक थे। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह की मौजूदगी ने इस टिप्पणी को राजनीतिक रूप से और महत्वपूर्ण बना दिया। हरियाणा भाजपा की राजनीति में वरिष्ठता, संगठनात्मक अनुभव और लंबे राजनीतिक सफर के लिहाज से इसे विज के कद की सार्वजनिक स्वीकार्यता के तौर पर देखा जा रहा है।मोदी-विज की दोस्ती नई नहीं मोदी और विज का राजनीतिक परिचय दशकों पुराना है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता यात्रा के दौरान दोनों नेता सक्रिय रूप से साथ रहे। कश्मीर के लाल चौक तक पहुंचने वाली इस यात्रा में नरेंद्र मोदी प्रमुख चेहरा थे, जबकि अनिल विज भी अभियान में पूरी सक्रियता से जुड़े थे।उस दौर में भाजपा सत्ता की राजनीति से ज्यादा संगठन और विचारधारा के विस्तार के संघर्ष में थी। उसी दौर के साथी आज देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। ऐसे में मोदी का विज को ‘पुराना साथी’ कहना सिर्फ व्यक्तिगत संबोधन नहीं, बल्कि लंबे राजनीतिक संबंधों का सार्वजनिक संदर्भ भी है।

स्मृति ईरानी का आगमन 
हरियाणा भाजपा में प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी की पहली औपचारिक संगठनात्मक पारी केवल परिचयात्मक बैठकों तक सीमित रहने के बजाय संगठन की सक्रियता और सरकार के कामकाज को समझने का अवसर बन सकती है। 22 और 23 अक्तूबर को पंचकूला में प्रस्तावित उनके दो दिवसीय कार्यक्रम को इसी राजनीतिक नजरिये से देखा जा रहा है। प्रदेश संगठन से लेकर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों तक के साथ निर्धारित बैठकों के बीच यह सवाल अहम रहेगा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक किस हद तक पहुंच रहा है और संगठन अपने राजनीतिक दायित्वों को कितनी गंभीरता से निभा रहा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका पहला औपचारिक संगठनात्मक दौरा है। डॉ. सतीश पूनिया के स्थान पर प्रदेश प्रभारी की भूमिका संभालने के बाद उनके सामने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, सरकार की प्राथमिकताओं और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को समझने का अवसर होगा। सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।राजनीतिक हलकों में इस दौरे को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बैठकों का दायरा केवल प्रदेश पदाधिकारियों या सरकार के मंत्रियों तक सीमित नहीं है। इसमें जिला स्तर के संगठन, पुराने जनप्रतिनिधियों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और बोर्ड-निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन को भी शामिल किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश मंत्रिमंडल और पार्टी के सांसदों-विधायकों के साथ संवाद प्रस्तावित है। इस व्यापक संपर्क के जरिए प्रदेश प्रभारी को पार्टी की जमीनी स्थिति और सत्ता-संगठन के आपसी तालमेल का आकलन करने का अवसर मिल सकता है।
पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट

हरियाणा पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया। आधुनिक निगरानी प्रणाली, विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और श्रद्धालु-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित यह पोस्ट धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल तथा पंचकूला के पुलिस कमिश्नर श्री पंकज नैन, आईपीएस ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और भाषाई पृष्ठभूमियों से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही सुरक्षा, मार्गदर्शन, शिकायत निवारण और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों या पुलिस थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस अधिकारियों से टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि माता मनसा देवी मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी भाषा, आवश्यकताओं और परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध करवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। टूरिस्ट पुलिस पोस्ट इस दिशा में प्रभावी माध्यम बनेगी और श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में अधिक सुरक्षित, सहज एवं बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।
.....

अर्चना गुप्ता कि प्रेरणा दायक पहल

मृत्यु के बाद भी दूसरों को नया जीवन देने के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अंगदान के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने सबसे पहले स्वयं निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने शरीर के अंगदान का संकल्प लिया और समाज के सामने सेवा, संवेदनशीलता तथा मानवीय सरोकारों की मिसाल पेश की। उनका यह कदम अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत हितैषी.फाउंडेशन, पंचकूला की ओर से आयोजित देहदान-अंगदान सम्मान समारोह में डॉ. अर्चना गुप्ता ने अंगदान को मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंगदान के लिए पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कराया। अपने इस कदम के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि समाज में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए। जब जनप्रतिनिधि किसी सामाजिक अभियान से व्यक्तिगत रूप से जुड़ते हैं, तो आम नागरिकों को भी उससे प्रेरणा मिलती है।समारोह के दौरान हितैषी फाउंडेशन ने डॉ. अर्चना गुप्ता से अंगदान जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया। फाउंडेशन के अनुरोध पर उन्होंने इसकी ब्रांड एंबेसडर बनना स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अंगदान की मुहिम को हरियाणा के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस पहल से प्रदेश में अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
......

संवाद से समाधान तक
मुख्यमंत्री की सहज उपलब्धता, धैर्य और शांत व्यवहार ने जनता के बीच उनकी अलग पहचान बनाई है। लोगों के साथ सीधे संवाद का यह तरीका केवल जनसंपर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे शासन की उस सोच का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें सरकार और जनता के बीच दूरी कम करने पर जोर है।सैनी सरकार का प्रयास है कि सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाएं केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। इसी सोच के तहत बदलते सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों की घर पर देखभाल जैसी पहल भी सामने आई है। संयुक्त परिवारों के कम होने और एकल परिवारों की संख्या बढ़ने के बीच बुजुर्गों को नियमित सहयोग और देखभाल उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मुख्यमंत्री के हालिया जनसंपर्क कार्यक्रमों में हैपनिंग हरियाणा 2.0 का मुंबई आयोजन भी खास रहा। वैश्विक स्तर पर हरियाणा की औद्योगिक और निवेश क्षमता को सामने रखते हुए सैनी ने प्रवासी भारतीयों और उद्योग जगत के प्रमुख लोगों से सीधा संवाद किया। मुंबई में हरियाणा ने करीब 66 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू किए।इससे पहले गुरुग्राम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री का संवाद भी चर्चा में रहा। विद्यार्थियों के बीच मुख्यमंत्री ने अपने संघर्ष और राजनीतिक यात्रा के अनुभव साझा किए। भाजपा कार्यालय में टाइपिस्ट के रूप में काम करने से लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बनी।
......

 उद्योग लगाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन स्व-प्रमाणन से मिलेगी अनुमति

     हरियाणा सरकार ने नियंत्रित क्षेत्रों में औद्योगिक परियोजनाओं को अनुमति देने की प्रक्रिया सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब निर्धारित शर्तों के तहत औद्योगिक प्रयोजन के लिए ऑनलाइन स्व-प्रमाणन के माध्यम से प्राप्त अनुमति को निदेशक की ओर से जारी अनुमति के बराबर माना जाएगा। हालांकि, इस व्यवस्था का लाभ लेने वाले आवेदकों को दी गई जानकारी की सत्यता सुनिश्चित करनी होगी। गलत तथ्य प्रस्तुत करने, झूठा बयान देने या किसी महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाने पर अनुमति शुरू से ही शून्य मानी जाएगी।नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की ओर से 6 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के माध्यम से पंजाब अनुसूचित सड़क एवं नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध नियम, 1965 में हरियाणा के लिए संशोधन किया गया है। इसका उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाना और स्व-प्रमाणन के आधार पर आवेदन की व्यवस्था को स्पष्ट करना है।संशोधित नियमों में औद्योगिक प्रयोजन के लिए स्व-प्रमाणन को विशेष महत्व दिया गया है। इसके तहत आवेदक को निर्धारित जानकारी, आवश्यक दस्तावेज और संबंधित वचनबद्धता स्वयं प्रमाणित करके ऑनलाइन प्रस्तुत करनी होगी। नियम 26ए में किए गए बदलाव के अनुसार औद्योगिक प्रयोजन के लिए स्व-प्रमाणन के माध्यम से प्रस्तुत जानकारी को इसी नियम के तहत आवेदन माना जाएगा।
....

संविधान पखवाड़े की तैयारियां जोरों पर
हरियाणा विधान सभा की ओर से नवंबर माह में मनाए जाने वाले संविधान पखवाड़े की तैयारियां जोरों पर है। पखवाड़े का शुभारंभ 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन से होगा। इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन की तैयारियों में लगे विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 2 अक्तूबर को लोक सभा अध्यक्ष और 15 अक्तूबर को राज्यपाल से विशेष मुलाकात कर दोनों को इस सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। दोनों ने विधान सभा अध्यक्ष के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए स्वीकृति दी है। इससे पहले सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में 15 अक्तूबर को उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक आदि अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। इस सम्मेलन में सभी वर्तमान और पूर्व विधान सभा सदस्य आमंत्रित किए गए हैं।विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में लोक सभा अध्यक्ष और प्रदेश के राज्यपाल की विशिष्ट भूमिका है। ऐसे में इन दोनों का जनप्रतिनिधि सम्मेलन में होना हरियाणा विधान सभा के लिए गौरव की बात है।

....

जब विदेश से आया सीएम का फोन
हरियाणा में चल रही धान की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने विदेशी दौरे पर होने के बावजूद भी फोन कर एक जिले के डीसी को उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों सहित प्रदेश सरकार के आला अधिकारी भी प्रदेश की मंडियों में हो रही धान कि खरीद पर नजर बनाए हुए हैं। जिसको लेकर मंत्री और अधिकारी आवेदन प्रदेश की अलग-अलग अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं।
......

अनुशासनहीनता करने वालों पर अब गिरेगी गाज
कांग्रेस पार्टी द्वारा अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई कमेटी के बावजूद भी प्रदेश में कांग्रेसी  कलह थमने का नाम नहीं ले रही। शायद ही प्रदेश की राजनीति में कोई ऐसा दिन गुजरा हो जिस दिन प्रदेश के कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर ही आरोप प्रत्यारोप न लगाते हैं। जिसके चलते जहां कांग्रेसियों की एक जुट पर सवालिया निशान खड़ा होता है। वही वही प्रदेश भाजपा भी हरियाणा कांग्रेस मे एकजुट  होने के दावों पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। लेकिन प्रदेश प्रभारी संजय दत्त द्वारा ऐसे सभी नेताओं का बुरा एकत्रित कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में बार-बार अपने बयानों से पार्टी को आप नहीं पार्टी को कटघरे में खड़े करने वाले नेताओं पर गाज गिर सकती है।
...
..

विदेशी दोनों से खुलेगा रोजगार का पिटारा
पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायक सैनी द्वारा स्वीडन और सिंगापुर के दौरों प्रदेश में रोजगार के बड़े अवसर खुलेंगे। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रदेश सरकार के 2 साल पूरे होने पर दी गई। उन्होंने बताया कि लगभग हजारों करोड रुपए के निवेश उपरोक्त देश से आएंगे। जिसके चलते प्रदेश में लगभग 11000 से भी अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है । इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि उन्होंने चुनावी संकल्प पत्र में दोहराए गए 76 कामों को पूरा कर दिया गया है बाकी बचे 141 पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।
...
 

लंबे समय बाद सक्रिय दिखे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तंवर 
हरियाणा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में किया जा रहे प्रदर्शनों को लेकर अलग-अलग जिम्मेवारियों के तहत गुरुग्राम से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर भी सक्रिय दिखे। इस दौरान अन्य बड़े कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस पार्टी में पुन वापसी के बाद लंबे समय से अशोक तंवर फिर से लय में नजर आए। हालांकि इससे पूर्व भी पार्टी द्वारा आयोजित भिन्न-भिन्न एन कार्यों में मंच पर उनकी उपस्थिति दर्ज की गई है। 
...

हरियाणा भाजपा में महिलाओं की लॉटरी
भले ही राजनीति को पुरुष प्रधान कहा जाता है। लेकिन हरियाणा भाजपा इससे इतर नजर आ रही है या कहें कि महिलाओं को राजनीति में दी जाने वाली रिजर्वेशन को लेकर भाजपा आलाकमान कितना गंभीर है।इसकी बानगी हरियाणा में साफ-साफ देखी जा सकती है। हरियाणा से पूर्व लोकसभा सांसद सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा डॉक्टर अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं नायब कैबिनेट में महिला बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में आरती राव बड़े विभागों की जिम्मेवारियां संभाल रही हैं। इससे पूर्व में मौजूदा मुख्यमंत्री दिल्ली रेखा गुप्ता और दिवंगत सुषमा स्वराज को भी दिल्ली जैसे राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उपरोक्त दोनों नेताओं का संबंध भी हरियाणा से ही है।